MP Corona Update : 39025 पहुंचा प्रदेश में संक्रमितों का आंकड़ा, अब तक 996 मरीजों ने गवाई जान

24 घंटों के भीतर रविवार रात तक कोरोना के 868 नए पॉजिटिव केस सामने आए हैं। इसके बाद प्रदेश में अब तक कोरोना संक्रमितों की संख्या 39025 हो गई है। वहीं, संक्रमण से मरने वालों की संख्या 996 है।

<p>MP Corona Update : 39025 पहुंचा प्रदेश में संक्रमितों का आंकड़ा, अब तक 996 मरीजों ने गवाई जान</p>

भोपाल/ मध्य प्रदेश में कोरोना वायरस लगातार अपने पांव पसार रहा है। बीते 24 घंटों के दौरान रात तक प्रदेश में कोरोना के अब तक के सबसे अधिक 868 नए मामले सामने आए हैं। इसके बाद अब प्रदेश में कोरोना वायरस के पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़कर 39025 हो गई है। आपको बता दें कि, मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में रिकॉर्ड रात तक 173 नए पॉजिटिव केस सामने आए हैं। जबकि, मरने वालों की संख्या सिर्फ इसी शहर में अब तक 333 हो चुकी है। वहीं, राजधानी भोपाल में बीते 24 घंटों के दौरान रिकॉर्ड रात तक 142 नए पॉजिटिव केस सामने आए। वहीं, शहर में अब तक 214 लोग अपनी जान गवा चुके हैं। हालांकि, प्रदेशभर में अब तक कोरोना से संक्रमित होकर जान गवाने वालों की संख्या 996 हो चुकी है।

 

पढ़ें ये खास खबर- कोरोना मरीज की मौत के बाद परिजन का हंगामा, अस्पताल पर लगाया मृतक की आंखें निकालने का आरोप


इंदौर के हालात बेहद खराब, संक्रमण की रफ्तार में आई कमी

प्रदेशभर में सबसे ज्यादा खराब हालात इंदौर के हैं। रविवार को शहर में 173 नए मामले सामने आए हैं। इंदौर में अब तक कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 8516 हो चुकी है। जबकि, शहर में अब भी 2284 केसेज एक्टिव हैं। वहीं, कोरोना का शिकार होकर शहर में अब तक 333 लोग अपनी जान गवा चुके हैं, तो वहीं 5899 लोग अब तक पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं।

 

पढ़ें ये खास खबर- अयोध्या में भूमि पूजन स्थल की इस शहर के फूलों ने बढ़ाई थी शोभा, भगवान राम से है यहां का खास कनेक्शन


भोपाल में तेजी से बिगड़ रहे हालात

रविवार रात को राजधानी भोपाल में कोरोना के 142 नए मामले सामने आए। इसके बाद शहर में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 7681 हो गई है। शहर में अब तक कोरोना के 214 संक्रमित अपनी जान गवा चुके हैं। राहत की बात ये है कि, इनमें से 5419 लोग अब तक स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि, शहर में अब भी 2048 एक्टिव केसेज हैं।

 

पढ़ें ये खास खबर- हाईकोर्ट का अनोखा फैसला : 2 महीने तक सोशल मीडिया से दूर रहने की शर्त पर छात्र को दी जमानत


प्रदेश के अन्य जिलों में इस प्रकार है कोरोना संक्रमितों की संख्या

1-उज्जैन में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 1310 हो गई है। जिले में अब तक 75 मरीज अपनी जान गवा चुके हैं। साथ ही, 1062 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। हालांकि, शहर में अब भी 173 एक्टिव केस हैं।

2-मुरैना में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 1769 हो चुकी है। यहां 11 मरीज की मौत भी हो चुकी है। इनमें से 1596 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं, जबकि 162 केस अब भी एक्टिव हैं।

3-ग्वालियर में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 2885 हो गई है। शहर में अब तक 15 मरीजों की मौत हो चुकी है। शहर में अब तक 2227 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं, जबकि 643 केसेज अब भी एक्टिव हैं।

4-सागर में अब तक कोरोना के संक्रमितों की संख्या 778 हो गई है। इनमें से 36 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, 608 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि, 134 केस अब भी एक्टिव हैं।

5-सिंगरोली में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 184 हो गई है। इनमें से 4 मरीज की अब तक मौत हो चुकी है। वहीं, 66 लोग अब तक पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं, जबकि शहर में अब भी 114 केस एक्टिव हैं।

6-देवास में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 476 हो गई है। इनमें से 13 की मौत हो चुकी है। शहर में अब तक 413 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं, जबकि जिले में अब भी 50 केस एक्टिव हैं।

7-रीवा में अब तक कोरोना के संक्रमितों की संख्या 430 हो गई है। इनमें से 8 मरीज़ की मौत भी हो चुकी है। वहीं, 291 लोग पूरी तरह स्वस्थ है। जबकि 131 केस अब भी एक्टिव हैं।

8-बुरहानपुर में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 497 हो गई है। इनमें से 25 मरीजों की मौत हो चुकी है। जबकि, 452 मरीज पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। तो वहीं, 20 केस अब भी एक्टिव हैं।

9-भिंड में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 500 हो गई है। इनमें से 2 मरीज की मौत हो चुकी है। वहीं, अब तक 449 मरीज पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि, 49 केस अब भी एक्टिव हैं।

10-जबलपुर में अब तक कोरोना के कुल संक्रमितों की संख्या 1814 हो चुकी है। जबकि, 36 मरीजों की अब तक जान जा चुकी है। शहर में अब तक 1253 मरीज अब तक पूरी तरह ठीक हो चुके हैं। जबकि अब तक शहर में 525 केसेज एक्टिव हैं।

11-सतना में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 252 हो चुकी है। इनमें से 11 की मौत हो चुकी है, जबकि 157 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। वहीं, जिले में अब 84 केस एक्टिव है।

12-डिंडोरी में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 57 हो चुकी है। इनमें से 38 लोग अब तक पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। जिले में अब 19 केस एक्टिव हैं।

13-मंदसौर में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 497 हो चुकी है। इनमें 11 मरीजों की अब तक मौत हो चुकी है। जबकि, 406 लोग पूरी तरह ठीक हो चुके हैं। शहर में अब भी 80 केस एक्टिव हैं।

14-रतलाम में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 541 हो गई है। 13 मरीजों की अब तक मौत भी हो चुकी है। हालांकि, इनमें से 437 लोग पूरी तरह स्वस्थ भी हो चुके हैं। जबकि, 91 केस अब भी एक्टिव हैं।

15-सिवनी में अब तक कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 72 हो चुकी है। इनमें से 1 मरीज की मौत हो चुकी है। वहीं, 39 मरीज पूरी तरह स्वस्थ होकर अपने घर लौट चुके हैं। शहर में अब 32 एक्टिव केस हैं।

16-शिवपुरी में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 367 हो गई है। इनमें से 3 मरीज को मौत भी हो चुकी है। जबकि, 292 लोग एब तक पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। वहीं, 72 केस अब भी एक्टिव हैं।

17-उमरिया में अब तक कोरोना के बाद जिले में संक्रमितों की कुल संख्या 46 हो गई है। इनमें से 2 मरीज की मौत हो चुकी है, जबकि 34 व्यक्ति पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। जिले में अब 10 केस एक्टिव है।

18-विदिशा में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 364 हो गई है। इनमें से 3 मरीज की मौत हो चुकी है। वहीं, 275 मरीज पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि, 86 केस अब भी एक्टिव हैं।

19-आगर मालवा में अब तक कोरोना के 101 पॉजिटिव केस सामने आ चुके हैं। इनमें से 4 मरीज की मृत्यु हो चुकी है। जबकि, 74 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। शहर में अब 23 केस एक्टिव हैं।

20-अलीराजपुर में अब तक कोरोना के 186 मामले सामने आ चुके हैं। इनमें से 1 मरीज की मौत हो चुकी है। वहीं, 114 लोग पूरी तरह स्वस्थ होकर अपने घर लौट चुके हैं। फिलहाल, जिले में अब 71 केस एक्टिव है।

21-अनूपपुर में अब तक कोरोना के मरीजों की कुल संख्या 75 हो चुकी है। इनमें से 69 लोग स्वस्थ होकर अपने घर लौट चुके हैं। फिलहाल, 6 केस अब भी एक्टिव हैं।

22-अशोकनगर में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 103 हो चुकी है। इनमें से 3 मरीज की मौत हो चुकी है, जबकि 81 पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। जिले में अब भी 19 केस एक्टिव हैं।

23-बालाघाट में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 149 हो चुकी है। इनमें से 114 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं, जबकि 35 केस अब भी एक्टिव हैं।


24-बड़वानी में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 829 हो चुकी है। इनमें 8 मरीजों की मौत हो चुकी है। जबकि, 478 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि, 347 केस अब भी एक्टिव है।

25-बैतूल में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 278 हो गई है। इनमें से 3 मरीजों की अब तक मौत हो चुकी है। जबकि, 203 लोग पूरी तरह स्वस्थ हैं। वहीं, 72 केस अब भी एक्टिव हैं।

26-छतरपुर में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 376 हो चुकी है। इनमें से 8 मरीजों की मौत हो चुकी है। वहीं, 321 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो गए हैं। जबकि, 47 केस अब भी एक्टिव हैं।

27-छिंदवाड़ा में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 127 हो गई है। इनमें से 2 की मौत हो चुकी है। जबकि, 88 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। शहर में 37 केस अब भी एक्टिव हैं।

28-दमोह में अब तक संक्रमितों की कुल संख्या 156 हो गई है। इनमें से 1 मरीज की मौत हो चुकी है। वहीं, 75 पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं, जबकि 80 केस अब भी एक्टिव हैं।

29-दतिया में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 205 हो चुकी है। इनमें से 3 मरीजों की मौत हो चुकी है। जबकि, 139 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। जिले में अब भी 63 एक्टिव केस हैं।

30-धार में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 361 हो गई है। इनमें से 10 मरीजों को मौत हो चुकी है। जबकि, 270 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। फिलहाल, जिले में अब भी 81 केस एक्टिव हैं।

31-गुना में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 62 हो गई है। इनमें से 4 मरीज की मौत हो चुकी है, जबकि 41 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। फिलहाल, 17 केस अब भी एक्टिव हैं।

32-हरदा में अब तक कोरोना संक्रमितों की संख्या 177 हो चुकी है। इनमें से 6 मरीजों की मौत हो चुकी है। वहीं, 110 लोग स्वस्थ होकर अपने घर लौट चुके हैं। जबकि 61 केस जिले में अब भी एक्टिव हैं।

33-होशंगाबाद में अब तक कोरोना संक्रमितों की संख्या 147 हो गई है। इनमें से 5 मरीज अपनी जान गवा चुके हैं। खुशी की बात ये है कि, इनमें से अब तक 55 मरीज पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं, फिलहाल शहर में अब 87 एक्टिव केस हैं।

34-झाबुआ में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 55 हो गई है। इनमें से 2 मरीज की मौत हो चुकी है, जबकि 19 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। जिले में अब भी 34 केस एक्टिव है।

35-खंडवा में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 454 हो गई है। इनमें 17 मरीजों की अब तक मौत हो चुकी है। जबकि, 333 पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि, 104 केस अब भी एक्टिव हैं।

36-खरगौन में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 417 हो गई है। इनमें से 15 मरीजों की मौत हो चुकी है। वहीं, 304 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि, 98 केस अब भी एक्टिव हैं।

37-मंडला में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 10 हो गई है। इनमें से 1 मरीज की मौत हो चुकी है और 5 पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। फिलहाल, शहर में अब 4 केस एक्टिव है।

38-नीमच में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 509 हो गई है। इनमें 8 मरीजों की अह तक मौत हो चुकी है। जबकि, 453 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। फिलहाल, शहर में अब भी 48 केस एक्टिव हैं।

39-पन्ना में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 58 हो गई है। खुशी की बात ये है कि, ये सभी लोग स्वस्थ हो चुके हैं। फिलहाल, जिले में अब एक भी केस एक्टिव नहीं है।

40-रायसेन में अब तक कोरोना केसंक्रमितों की कुल संख्या 124 हो गई है। इनमें से 5 मरीजों की अब तक मौत हो चुकी है। वहीं, 108 मरीज पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। फिलहाल, शहर में अब भी 11 केस एक्टिव हैं।

41-दमोह में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 69 हो गई है। इनमें से 50 मरीज पूरी तरह स्वस्थ हो चुका है, जबकि 19 केस अब भी एक्टिव हैं।

42-सीहोर में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 61 हो गई है। इनमें से अब तक 3 मरीज की मौत हो चुकी है। जबकि, 17 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। जिले में अब कोरोना के 41 केस एक्टिव हैं।

43-सीधी में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 42 हो गई है। इनमें से 1 मरीज़ की मौत हो चुकी है। वहीं, 21 लोग स्वस्थ होकर अपने घर लौट चुके हैं। जबकि, 20 केस अब भी एक्टिव हैं।

44-शहडोल में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 46 हो गई है। इनमें से 22 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि, 24 केस अब भी एक्टिव हैं।

45-शाजापुर में अब तक कोरोना के 169 पॉजिटिव केस सामने आ चुके हैं। इनमें से 4 की मौत हो चुकी है। जबकि, 65 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। शहर में अब 100 केस एक्टिव है।

46-श्योपुर में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 128 हो गई है। इनमें से 2 मरीज की मौत हो चुकी है। हालांकि, 83 लोग पूरी तरह ठीक हो चुके हैं। जबकि, 43 केस अब भी एक्टिव हैं।

47-टीकमगढ़ में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 162 हो गई है। इनमें से 5 की मौत भी हो चुकी है। वहीं, 64 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि, 93 केस अब भी एक्टिव हैं।

48-नरसिंहपुर में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 42 हो चुकी है। इनमें से 1 मरीज की मौत हो गई है। वहीं, 31 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि, 10 केस अब भी एक्टिव हैं।

49-कटनी में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 43 हो गई हैं। इनमें से 3 मरीज की मौत हो चुकी है। वहीं, 22 मरीज पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं, जबकि 18 केस अब भी एक्टिव हैं।

50- निवाड़ी में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 22 हो चुकी है। इनमें से 11 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि, 11 केस अब भी एक्टिव हैं।

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.