चुनाव प्रचार का अंतिम दौर, हाईटेक अंदाज में अब कैम्पेनिंग

————————– कल शाम 5 बजे थम जाएगा चुनाव प्रचार, सारे दिग्गज उतरे————————-

<p>bjp congress</p>

भोपाल। प्रदेश में तीन विधानसभा और एक लोकसभा सीट के लिए चुनाव प्रचार का अब अंतिम दौर है। प्रचार के केवल दो दिन बचे हैं। 27 अक्टूबर शाम पांच बजे से चुनाव प्रचार थम जाएगा। इसके बाद घर-घर सम्पर्क का अभियान चलेगा। इसलिए भाजपा ने दो दिन के चुनाव प्रचार में पूरी ताकत झौंक दी है। सारे दिग्गज चुनाव मैदान में उतरे हैं। उस पर प्रचार थमने के बाद आगे की कैम्पेनिंग रणनीति भी तैयार कर ली गई है। इसके तहत दो स्तर पर सम्पर्क अभियान चलेगा। पहला घर-घर जाकर सम्पर्क करना, दूसरा हाईटेक अंदाज में तकनीकी तौर पर संवाद करना। इन दोनों के लिए भाजपा ने रणनीति फायनल कर दी है।
————————
घर-घर जाकर सम्पर्क करने के लिए भाजपा ने विजय सम्पर्क अभियान घोषित किया है। इसके तहत एक बूथ बीस यूथ टीम का गठन भी किया गया है। इसके अलावा प्रचार थमने के बाद वोटिंग तक संगठन के कार्यकर्ता घर-घर जाएंगे। दूसरा महत्वपूर्ण पहलू तकनीकी कम्प्युनिकेशन है। इसके तहत चारों सीटों का पूरा डाटा बैंक तैयार किया गया है। इसमें वोटबैंक को श्रेणीकरण करके तकनीकी तरीके से उपयोग करना तय किया गया है। भाजपा बकायदा मोबाइल मैसेजिंग से लेकर वीडियो क्लिप व लिंक तक तकनीक का उपयोग करे वोटरों तक पहुंचेगी। इसमें युवाओं और महिलाओं को विशेष तौर पर प्राथमिकता पर रखा जाएगा। मोबाइल डाटा भी इसके लिए तैयार किया गया है। ताकि, सम्पर्क तेजी से और ज्यादा से ज्यादा वोटरों तक हो सके। इसके लिए बकायदा टेलीकॉम कंपनियों से कमर्शियल प्लान भी लिए गए हैं। भाजपा की कोशिश है कि प्रचार थमने के बाद दो तीन में ज्यादा से ज्यादा लोगों से उसका सीधा कम्युनिकेशन हो सके। इसके लिए मैदानी पहुंच से लेकर तकनीकी पहुंच तक जरिया रहेंगे।
———————
अब संयुक्त सभाएं भी-
आखिरी दो दिनों में भाजपा ने बड़े नेताओं की संयुक्त सभा की रणनीति भी अपनाई है। केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, सीएम शिवराज सिंह चौहान और प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा की संयुक्त सभा होगी। इस पर चुनाव प्रबंधन समिति के संयोजक व मंत्री भूपेंद्र सिंह का कहना है कि बड़े नेता ज्यादा से ज्यादा सभाएं कर सकें इस कारण अब संयुक्त सभाएं रखी हैं।
———————
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.