भोपाल

मध्यप्रदेश में हर पल बदल रहा है राजनीतिक घटनाक्रम, देखें लाइव अपडेट

मध्यप्रदेश में चल रही सियासी हलचल की पल-पल की खबरें देखें सिर्फ पत्रिका.कॉम पर…।

भोपालMar 06, 2020 / 05:14 pm

Manish Gite

 

भोपाल। मध्यप्रदेश में पिछले चार दिनों से चल रहे राजनीतिक घमासान अब चरम पर आ गया है। कांग्रेस विधायक के इस्तीफा देने की खबरों के बाद अब भाजपा के तीन विधायकों के भी इस्तीफा देने की अटकलें लग रही है। उधर, दिल्ली में भाजपा खास रणनीति पर काम कर रही है। ऐसे में प्रदेश में राजनीतिक संकट पैदा हो सकता है। मुख्यमंत्री कमलनाथ ने भी शनिवार को अपने सभी कार्यक्रम निरस्त कर दिए हैं। वे छिंदवाड़ा जाने वाले थे, वहीं ओरछा महोत्सव का शुभारंभ करने वाले थे।

 

देखें LIVE UPDATES

 

1.30 pm

इधर, भोपाल में यादव समाज के कार्यक्रम में पहुंचे मुख्यमंत्री कमलनाथ से जब मीडिया ने सियासी घमासान के बारे में पूछा तो उन्हें सिर्फ इतना कहा कि आल इज वेल।

12.30 Pm

भाजपा विधायक संजय पाठक बोले- मैं भाजपा का था भाजपा का रहूंगा

तमाम अटकलों के बीच भाजपा विधायक संजय पाठक ने ट्वीट और वीडियो के जरिए बयान जारी कर कहा है कि मीडिया में मेरे बारे में भ्रामक असत्य खबरें चलाई जा रही हैं। मैं कल मुख्यमंत्री निवास नहीं गया था। संजय पाठक ने जोर देकर कहा कि मैं भाजपा में था, भाजपा में हूं और भाजपा में रहूंगा।

12.15 pm

मध्यप्रदेश विधानसभा के पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह का बयान आया है। उन्होंने कहा कि राज्य सभा चुनाव नजदीक हैं, जिस वजह से कुछ भी हो सकता है। आगे देखिए एक दो दिनों में क्या कुछ होता है। कौन गायब है, किसका अपहरण हुआ है, कौन स्वेच्छा से गया है, इसकी ठोस जानकारी नही है।

11.45 pm

 

 

11.30 Pm

ब्यौहारी से भाजपा विधायक शरद कोल का बयान

-शहडोल के ब्यौहारी विधानसभा क्षेत्र के भाजपा विधायक शरद कोल फ्लोर टेस्ट के दौरान क्रॉस वोटिंग कर कमलनाथ सरकार के पक्ष में वोटिंग कर चुके है। शहडोल में मीडिया से बात करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार ने जमीनी स्तर पर कई काम किए हैं। इसको लेकर तारीफ की थी। इसमें कुछ गलत नहीं कहा है न इसका खेद है। इस्तीफे की बात पर विधायक का कहना था कि सब यथावत है। इस संबंध में ज्यादा कुछ नहीं कहना चाहता हूं।

-शहडोल से खबर है कि हॉर्स ट्रेडिंग के आरोपों में घिरे भाजपा के ब्यौहारी विधायक एक बार फिर मीडिया के सामने आए हैं। उन्होंने एक बार फिर कमलनाथ के कांग्रेस सरकार के कार्यो की खुलकर तारीफ की। इतना ही नहीं प्रदेश सरकार को भी आड़े हाथ लिया है। उन्होंने कहा कि एक साल से उठापठक चल रहा उसके चलते योजनाओं व विकास कार्य प्रभावित हो रहे। हॉर्स ट्रेडिंग मामले में कहा कि बड़े नेता और जनप्रतिनिधि सुर्खियों में खुद को लाने के लिए दांव पेंच खेल रहे हैं।

11.15 pm

एक और बड़ी खबर

बीजेपी विधायक पीएल तंतवाय और उनकी पत्नी रामकली तंतवाय सुबह से ही अपने घर से लापता है। उनका गनमैन हटा स्थित उनके बंगले पर ही मौजूद है। विधायक के लापता होने की खबर फैलते ही सुबह भाजपा के हटा मंडल अध्यक्ष मनीष पलया ने लोगों को जानकारी दी।

11.00 pm

मंत्री प्रदीप जायसवाल का यूटर्न, बोली बड़ी बात
-मीडिया ने मेरे बयान को तोड़मरोड़कर पेश किया।
-मैं कमलनाथजी के साथ हमेशा से ही हूं।
-20 सालों से कमलनाथजी से मरे संबंध हैं।

 

10.45 pm

-कांग्रेस विधायक हरजीत सिंह डंग के इस्तीफे के प्रश्न पर उन्होंने मीडिया से कहा कि वो इस्तीफा नहीं है, उनका स्टेटमेंट है।

दिग्विजय सिंह ने भाजपा के विधायक संजय पाठक का नाम लेकर कहा कि संजय पाठक ही नहीं कई और भाजपा विधायक कांग्रेस में आ सकते हैं। संजय पाठक मेरे दोस्त का बेटा है। गौरतलब है कि संजय पाठक के पिता दिग्विजय सरकार में मंत्री रह चुके हैं और संजय पाठक भी कांग्रेस का दामन छोड़कर भाजपा खेमे में आए थे।

10.40 pm

दिग्विजय सिंह ने कहा कि मध्यप्रदेश सरकार पर कोई संकट नहीं है। , कैबिनेट का विस्तार होना चाहिए। बजट सत्र के बाद मंत्रिमंडल का विस्तार होना चाहिए। हनी ट्रैप में भाजपा के कई लोग फंसे हुए हैं। कांग्रेस विधायकों को बीजेपी दे रही है लालच।

10.30 AM

भोपाल पहुंचे कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह, दिया बड़ा बयान।

10.00 AM
इधर, खबर है कि पूर्व मुख्यमंत्री एवं राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह भी भोपाल पहुंचने वाले हैं। कांग्रेस के बड़े नेताओं के भोपाल पहुंचने को लेकर भी चर्चाओं का माहौल गर्म हो गया है।

 

09.45 AM
मध्यप्रदेश में सियासी घमासान चरम पर आ गया है। राजनीतिक घटनाक्रम के बीच शनिवार सुबह सिंधिया खेमे के मंत्री गोविंद सिंह राजपूत शनिवार सुबह दिल्ली से भोपाल पहुंच गए। वहीं स्वास्थ्य मंत्री तुलसी सिलावट, ओमकार सिंह मरकाम भी इंडिगो की फ्लाइट से सुबह भोपाल पहुंच गए।

 

09.30 AM
राजनीतिक संकट के बीच खबर है कि मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ ने शनिवार को अपने सारे कार्यक्रम निरस्त कर दिेए हैं। वे छिंदवाड़ा के साथ ही ओरछा महोत्सव का शुभारंभ करने के लिए जाने वाले थे। वे मंत्रालय में मंत्रिमंडल की बैठक में शामिल होंगे।

डंग के पिता ने कहा सही फैसला
कांग्रेस विधायक हरदीप सिंह डंग के पिता शरण सिंह डंग ने मीडिया के सामने आकर कहा है कि बेटा ने सही फैसला लिया होगा। वह पढ़ा लिखा है, कई दिनों से हमलोगों से संपर्क नहीं हुआ है। डंग के पिता ने कहा कि मोदी की प्रचंड लहर में 2013 में संभाग में एकमात्र वह कांग्रेस से जीते थे। अब भी संसदीय क्षेत्र में डंग कांग्रेस के विधायक हैं। फिर भी मंत्री नहीं बनाया है और काम भी नहीं होते हैं।

Home / Bhopal / मध्यप्रदेश में हर पल बदल रहा है राजनीतिक घटनाक्रम, देखें लाइव अपडेट

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.