यात्रियों के लिए खुशखबरी, 1 अक्टूबर से शुरू हो रही है प्रयागराज के लिए उड़ाने

– भोपाल से दोपहर 2:55 को प्रयागराज जाएगी फ्लाइट…

<p>Flight </p>

भोपाल। राजधानी भोपाल से प्रयागराज जाने वाले यात्रियों के लिए खुशखबरी है। बता दें कि इंडिगो की भोपाल-प्रयागराज फ्लाइट एक अक्टूबर से शुरू की जा रही है। कंपनी ने इसके लिए बुकिंग भी शुरू कर दी है। यह फ्लाइट भी रोजाना चलेगी। जानकारी के मुताबिक भोपाल से प्रयागराज के लिए प्लाइट का किराया 2725 रुपए रखा गया है।

यात्रियों के लिए यह फ्लाइट 2:55 बजे भोपाल से प्रयागराज के लिए रवाना होगी। कोरोना वायरस के चलते यात्रियों को मास्क लगाने के साथ ही सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान रखना होगा। साथ ही उन्हें आरोग्य सेतु ऐप भी डाउनलोड करना होगा।

 

वहीं दूसरी ओर राजधानी भोपाल से बेंगलुरु के लिए आज से रोजाना इंडिगो की फ्लाइट चलेगी। बता दें कि अभी तक यह फ्लाइट सप्ताह में तीन दिन (सोमवार, गुरुवार और शनिवार) ही चलती थी। रोजाना बेंगलुरु-भोपाल फ्लाइट के चलने से भोपाल के आस-पास जिलों होशंगाबाद और विदिशा के हजारों यात्रियों को फायदा होगा।

साथ ही साथ आने वाले दिनों में फ्लाय बिग एयरलाइन्स कंपनी नवंबर से भोपाल से अपने ऑपरेशन शुरू कर सकती है। ये इंदौर से फ्लाइट शुरू करेगी, जो रायपुर होकर भोपाल और आगे के पड़ाव के दौरान अहमदाबाद तक जाएगी। हालांकि इस बारे में अभी कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.