भोपाल

Fact Check : विधानसभावार सब्जी बेचने वालों सूची सोशल मीडिया पर हो रही वायरल, सामने आया सच

नगर निगम भोपाल की ओर से इस तेजी से वायरल हो रहे मैसेज का खंडन किया गया है। ये स्पष्ट किया गया कि, सब्जी विक्रय हेतु नगर निगम की ओर से किसी तरह की सूची अब तक जारी ही नहीं की गई।

भोपालApr 10, 2020 / 09:19 am

Faiz

Fact Check : विधानसभावार सब्जी बेचने वालों सूची सोशल मीडिया पर हो रही वायरल, सामने आया सच

भोपाल/ मध्य प्रदेश में कोरोना वायरस का संक्रमण तेजी से फैल रहा है। मौजूदा आंकड़ों के मुताबिक, प्रदेश में अब तक कोरोना संक्रमितों की संख्या 411 के पार जा पहुंची है, जबकि, संक्मण का शिकार होकर मरने वालों का आंकड़ा 33 हो गया है, जो अपने आप में एक बड़ी चिंता की बात है। ऐसे में केन्द्र और राज्य सरकार संक्रमण के प्रभाव को कम करने के लिए कई अथक प्रयास कर रही है। जैसे प्रदेश सरकार ने बीते दिनों में प्रदेश के 3 और हालही में 15 जिलों को टोटल ल़कडाउन किया। इससे पहले केन्द्र सरकार भी देशभर में 21 दिनों के लॉकडाउन का निर्णय ले चुकी है। वही, लॉकडाउन के दौरान लोगों को मूल चीजों की परेशानी न हो, प्रशासन की ओर से इसकी व्यवस्था भी की जा रही है। इसी बीच, कुछ शरारती तत्व प्रशासन और लोगों की परेशानी बढ़ाने के प्यास करने में भी कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं।

 

पढ़ें ये खास खबर- Fact Check : WHO के नाम से फैलाया जा रहा है लॉकडाउन का शेड्यूल, सामने आई सच्चाई


सोशल मीडिया पर जारी हुई फेक लिस्ट

इन दिनों सोशल मीडिया पर फेक बातों और चीजों का बाजार गर्म है। लोगों का घर से बाहर निकलना, अन्य लोगों से संपर्क में रहना फिलहाल प्रतिबंधित है। ऐसे में सोशल मीडिया पर भ्रामकता फैलाने वालों की लिस्ट भी काफी लंबी हो गई है। हालही में सोशल मीडिया पर एक लिस्ट राजधानी भोपाल में काफी तेजी से वायरल हो रही है। ये लिस्ट शहर में इतनी तेजी से वायरल हुई है कि, अब तक शहर के लगभग हर व्यक्ति लिस्ट में बताए गए संबंधित व्यक्ति का नंबर अपने फोन में सेव कर चुका होगा।

 

Corona Breaking : मध्य प्रदेश में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या हुई 411, अब तक 33 ने गवाई जान

[typography_font:14pt;” >इस तरह किया गया दावा

दरअसल, सोशल मीडिया पर नगर निगम के हवाला देकर एक लिस्ट वायरल हो रही है, जिसमें कहा जा रहा है कि, नगर निगम ने विधानसभा वार सब्जी बेचने वालों की व्यवस्था की है। इन सब्जी विक्रेताओं को शहर के सभी वार्डों के मुताबिक, संचालित किया जाएगा। सभी लोग अपने अपने वार्ड के अनुसार संबंधित व्यक्ति का नंबर अपने फोन में दर्ज कर लें, ताकि फोन करके सब्जी घर मंगा सकें। हैरानी की बात ये है कि, सूची में वार्ड वाइज फोन नंबर तो दिये ही गए थे, साथ ही गाड़ी का नाम और नंबर भी दिया गया था, ताकि लोगों को ये विश्वास हो सके कि, यकीनन ये लिस्ट नगर निगम की ओर से ही जारी की गई है। हालांकि, कई लोगों द्वारा उन नंबरों पर संपर्क भी किया गया, जिनपर कोई रिस्पॉंस नही मिल रहा है। ऐसे में लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

 

पढ़ें ये खास खबर- अनोखी शादी : लॉकडाउन के चलते कोई पंडित नहीं आया, तो दूल्हा-दुल्हन ने इस तरह कर लिया विवाह


भोपाल नगर निगम ने बताया फेक

हालांकि, अब नगर निगम भोपाल की ओर से इस तेजी से वायरल हो रहे मैसेज का खंडन किया गया है। ये स्पष्ट किया गया कि, सब्जी विक्रय हेतु नगर निगम की ओर से किसी तरह की सूची अब तक जारी ही नहीं की गई। भोपाल नगर निगम आयुक्त विजय दत्ता के अनुसार, ये बात संज्ञान में आई है कि व्हाट्सएप और अन्य सोशल मीडिया पर विधानसभा वार सब्जी बेचने वालों एक सूची वायरल की जा रही है। इस सूची में वार्ड वार डिस्ट्रीब्यूशन का जिक्र किया गया है। सब्जी या अन्य सामान के लिए कौन से वार्ड में, कौन सा वाहन और वाहन चालक का नंबर बेचने के लिए अधिकृत होगा। नगर निगम भोपाल इस सूची का खंडन करता है। यह सूची गलत है इस प्रकार की कोई भी सूची नगर निगम द्वारा जारी नहीं की गई है। यह सूची फेक है ।

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.