रामायण को लेकर दिग्विजय सिंह ने कही ऐसी बात, भाजपा नेता ने पूछा- इसका जवाब क्या है?

दिग्विजय ने रविवार को किये ट्वीट में कहा कि, राजीव गांधी के अनुरोध पर रामायण सीरियल बनाया गया था। इसपर बीजेपी विधायक रामेश्वर शर्मा ने पूछ लिया…।

<p>रामायण को लेकर दिग्विजय सिंह ने कही ऐसी बात, भाजपा नेता ने पूछा- इसका जवाब क्या है?</p>

भोपाल/ मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने हालही में केन्द्र सरकार की अपील पर लोगों के मनोरंजन के लिए प्रसारित किये जा रहे रामायण सीरियल को लेकर ट्वीट किया। दिग्विजय ने रविवार को किये ट्वीट में कहा कि, राजीव गांधी के अनुरोध पर रामायण सीरियल बनाया गया था। हालांकि, अपने इस ट्वीट के बाद दिग्विजय सिंह खुद ट्रोल हो गए। जहां कई यूजर्स ने उनकी जमकर खिंचाई की, वहीं बीजेपी विधायक रामेश्वर शर्मा ने चुटकी लेते हुए उनसे पूछा कि, ‘किस के अनुरोध पर कोर्ट को बताया गया कि राम रावण युद्ध कभी हुआ ही नहीं और प्रभु श्रीराम काल्पनिक है, केवल आपकी जानकारी के लिए।’

 

पढ़ें ये खास खबर- 10वीं और 12वीं के छात्रों को नहीं मिलेगा जनरल प्रमोशन, लॉकडाउन के बाद देना होगा पेपर

 

दिग्विजय ने किया ये ट्वीट, बीजेपी एमएलए ने पूछ लिया इस सवाल का जवाब

https://twitter.com/digvijaya_28?ref_src=twsrc%5Etfw

शनिवार से दूरदर्शन पर रामायण का प्रसारण शुरू

बता दें कि, ‘रामायण’ का प्रसारण 28 मार्च की सुबह 9 बजे दूरदर्शन पर शुरू किया गया है। हालांकि, रामायण 80 के दशक का सबसे चर्चित प्रोग्राम रहा है। ऐसे में इस बार जैसे ही धारावाहिक शुरु हुआ तो कोरोना वायरस के चलते देशभर में किये गए सॉकडाउन के कारण घरों में बैठे अधिकांश लोग अपनी टीवी स्क्रीन के सामने बैठ गए। वहीं, सोशल मीडिया पर भी धारावाहिक की काफी चर्चाएं रहीं, लोगों के बीच इसे लेकर काफी एक्साइटमेंट रहा। ट्विटर पर #Ramayan का ट्रेंड पहले नंबर रहा। इसके साथ ही लोगों ने परिवार के साथ ‘रामायण’ देखते हुए तस्वीरें भी शेयर कीं।

 

पढ़ें ये खास खबर- कोरोना को हराने के लिए बच्चों ने पेश की मिसाल, सीएम शिवराज ही नहीं पूरे देश ने की तारीफ


महाभारत का भी प्रसारण शुरू

ल़कडाउन के कारण देशभर में अपने घरों में बैठे लोगों की डिमांड पर प्रसार भारती के सीईओ शशि शेखर ने दोबारा ‘रामायण’ को टेलीकास्ट किए जाने का फैसला लिया था। इसके प्रसारण का समय, दिन और चैनल की जानकारी केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावडेकर ने ट्विटर पर पोस्ट शेयर करते हुए किया था। उन्होंने बताया था कि ‘रामायण’ का पहला एपिसोड 28 मार्च सुबह 9.00 बजे और दूसरा एपिसोड रात 9.00 बजे प्रसारित किया जाएगा। इसके अलावा 28 मार्च दोपहर 12 बजे और शाम को 7 बजे डीडी भारती चैनल पर हर रोज महाभारत के दो एपिसोड दिखाए जाने की भी जानकारी दी गई थी।

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.