MP By Election Results: 28 सीटों के नतीजे घोषित, भाजपा ने 19 सीटें जीतीं, कांग्रेस की हुईं 9 सीट

patrika.com पर देखिए प्रदेश की 28 सीटों के फाइनल नतीजे…।

<p>MP By Election Results: 28 सीटों के नतीजे घोषित, भाजपा ने 19 सीटें जीतीं, कांग्रेस की हुईं 9 सीट</p>

भोपाल। मध्यप्रदेश में 3 नवंबर को हुए मतदान के रिजल्ट घोषित हो चुका है। 28 विधानसभा सीटों की मतगणना जिला मुख्यालय में संपन्न हो चुकी है। हार-जीत का सबसे पहला रिजल्ट अनूपपुर से आने की उम्मीद है, क्योंकि वहां 18 राउंड की गिनती होगी, जबकि सबसे देर से ग्वालियर ईस्ट का रिजल्ट आएगा, क्योंकि यहां 32 राउंड की गिनती हो रही है। उपचुनाव में भाजपा को मिली जीत का श्रय शिवराज और सिंधिया की जोड़ी को मिला है। उपचुनाव की सभी 28 सीटों के नतीजे आ गए हैं। इनमें कुल मिलाकर भाजपा को 19 और कांग्रेस को 9 सीटों पर जीत हासिल हुई है। जबकि, 2018 में हुए विधानसभा चुनावों में इन 28 में से 27 सीटों पर कांग्रेस ने कब्जा जमाया था।

 

पढ़ें ये खास खबर- भाजपा के तुलसी सिलावट ने दर्ज की उपचुनाव की सबसे बड़ी जीत, बोले- गद्दार नहीं खुद्दार हैं, जनता ने लगा दी मुहर


14 में से 11 मंत्री जीते

2 पूर्व मंत्रियों समेत शिवराज सरकार के 14 मंत्री चुनाव मैदान में उतरे थे। इनमें से 11 मंत्रियों ने जीत दर्ज कर ली है। इस उपचुनाव में भाजपा के लिए ये ही सबसे बड़ी उपलब्धी है। हालांकि, डबरा, दिमनी और सुमावली सीट से भाजपा को झटका भी लगा है। क्योंकि, डबरा से भाजपा की मंत्री और ज्योतिरादित्य सिंधिया की कट्टर समर्थक इमरती देवी, सुमावली से एंदल सिंह कंसाना और दिमनी से गिर्राज दंडोतिया को चुनाव में शिकस्त मिली है।

 

पढ़ें ये खास खबर- भाजपा की बड़ी जीत, इमरती देवी समेत चुनाव हार गए ये मंत्री


इन सीटों पर हारे मंत्री

उपचुनाव की हॉट सीटों में से एक रही डबरा विधानसभा में कांग्रेस के सुरेश राजे ने कब्जा जमा लिया है। यहां से इमरती देवी को 68, 056 वोट मिले। जबकि कांग्रेस के सुरेश राजे को 75689 वोट मिले। इमरती देवी 7633 वोट से हारी हैं। इस सीट पर इमरती देवी की हार ज्योतिरादित्य सिंधिया के लिए बड़ा झटका मानी जा रही है। इसके अलावा, सुमावली से कांग्रेस के अजब सिंह कुशवाह ने भाजपा के एंदल सिंह कंसाना को 10, 947 वोटों से हराया है। वहीं, दिमनी से कांग्रेस के रविंद्र सिंह तोमर जीते हैं। उन्होंने भाजपा प्रत्याशी और मंत्री गिर्राज दंडोतिया को 26 हजार से अधिका मतों से शिकस्त दी है।

Live Updates

इन सीटों पर भाजपा का कब्जा

अम्बाह

कमलेश जाटवभाजपा
अनूपपुर

बिसाहुलाल सिंहभाजपा
अशोक नगरजजपाल सिंह जज्जीभाजपा
बदनावरपूर्व मंत्री राजवर्धन सिंह दत्तीगांवभाजपा
बमौरीपूर्व मंत्री महेंद्र सिंह सिसौदियाभाजपा
भांडेररक्षा सिरोनियाभाजपा
हाटपिपल्यामनोज चौधरीभाजपा
जौरासूबेदार सिंह राजौधाभाजपा
मंधातानारायण पटेलभाजपा
मुंगावलीबृजेंद्र सिंह यादवभाजपा
नेपानगरसुमित्रा कास्डेकरभाजपा
पोहरीसुरेश राठखेड़ाभाजपा
सांचीपूर्व मंत्री प्रभुराम चौधरीभाजपा
सुरखीगोविंद सिंह राजपूतभाजपा
सुवासरापूर्व मंत्री हरदीप सिंह डंगभाजपा
मलहराप्रद्युम्न सिंह लोधीभाजपा
ग्वालियरप्रद्युम्न सिंह तोमरभाजपा
सांवेरतुलसी सिलावटभाजपा
मेहगांवओपीएस भदोरियाभाजपा

कांग्रेस ने जमाया कब्जा

सुमावली

अजब सिंह कुशवाहकांग्रेस
करैरा

प्रागीलाल जाटवकांग्रेस
ब्यावरारामचंद्र दांगीकांग्रेस
आगर मालवासुनील वानखेड़ेकांग्रेस
दिमनीरवींद्र सिंह तोमरकांग्रेस
मुरैनाराकेश मवईकांग्रेस
गोहदमेवाराम जाटवकांग्रेस
ग्वालियर पूर्वसतीश सिकरवारकांग्रेस
डबरासुरेश राजेकांग्रेस
   

6.45 pm

गोहद से कांग्रेस प्रत्याशी मेवालाल जाटव ने चुनाव जीत लिया है।

6.35 pm

भोपाल में प्रदेश भाजपा कार्यालय में जश्न का माहौल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, वीडी शर्मा और गृहमंत्री नरोत्तम मिश्र पहुंचे। सीएम ने किया मीडिया को संबोधित। चौहान ने कहा कि भाजपा को जनता का आशीर्वाद मिला। जनता से विकास के लिए आशीर्वाद मिला। हमारे संस्कार और शालीनता की जीत हुई। दंभ और अहंकार की हार हुई।

6.30 pm

डबरा से इमरती देवी 4286 वोटों से पिछड़ी।

6. 20 pm

कांग्रेस प्रत्याशी सतीश सिंह सिकरवार ने भाजपा प्रत्याशी मुन्नालाल गोयल के खिलाफ 14 राउंड में बढ़त ली

 

6.15 pm

इंदौर। 16 वे राउंड की मतगणना के बाद तुलसी सिलावट 30433 मतों से आगे।

6.03 pm

आगर मालवा से कांग्रेस प्रत्याशी विपिन वानखेड़े चुनाव जीत गए। उन्होंने भाजपा के मनोज ऊंटवाल को बहुत कम अंतर से हराया।

 

5.55 pm

सिंधिया समर्थक एवं मध्यप्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री ने चुनाव जीत लिया है। उन्होंने सुरखी विधानसभा सीट पर कांग्रेस की पारुल साहू को 30 हजार से अधिक मतों से हराया। गोविंद राजपूत ने पारूल साहू को 40990 मतों हराया।

 

5.50 pm

जौरा विधानसभा सीट से भाजपा के सूबेदार सिंह राजौधा

5.30 pm

मुरैना से कांग्रेस प्रत्याशी राकेश मवई चुनाव जीत गए हैं। इस सीट से भाजपा के रघुराज सिंह कंषाना चुनाव लड़ रहे थे।

5.10 pm

पोहरी से भाजपा प्रत्याशी सुरेश धाकड़ भी चुनाव जीत गए।

5.05 pm

करैरा सीट से प्रागीलाल जाटव (कांग्रेस) चुनाव जीत गए हैं। उन्होंने भाजपा के जसवंत जाटव को हराया।

5.00 pm

देवास जिले की हाटपिपल्या सीट से भाजपा के प्रत्याशी मनोज चौधरी जीते। इसी के साथ भाजपा अब तक 28 में से 11 सीट जीत चुकी है, जबकि कांग्रेस के खाते में 1 सीट आई है।

4.45 pm

मुंगावली से भाजपा प्रत्याशी बृजेंद्र सिंह यादव चुनाव जीत गए।

4.30 pm

भांडेर से भाजपा प्रत्याशी रक्षा सिरोनिया चुनाव जीत गई हैं। उन्होंने कांग्रेस के फूल सिंह बरैया और बसपा के महेंद्र बौद्ध को हराया।

4.15 pm

इंदौर जिले की सांवेर विधानसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी प्रेमचंद गुड्डू की बेटियों ने किया हंगामा, प्रशासन पर मतगणना प्रभावित करने का लगाया आरोप। यहां से भाजपा प्रत्याशी करीब 24 हजार से अधिक मतों से आगे चल रहे हैं।

4.05 pm

उपचुनाव में कांग्रेस की जीत का पहला खाता खुला। ब्यावरा से कांग्रेस के रामचंद्र दांगी जीत गए हैं। उन्होंने भाजपा के नारायण सिंह पवार को 12,143 वोटों से हराया है।

4.15 pm

अशोकनगर से भाजपा के जसपाल सिंह जज्जी चुनाव जीत गए।

 

04.05 pm

डबरा से भाजपा प्रत्याशी इमरती देवी अब पीछे हो गई हैं।

4.01 pm

नेपानगर विधानसभा से बीजेपी की सुमित्रा देवी ने जीत दर्ज की है। उन्होंने कांग्रेस के रामकिशन पटेल को हराया है।

 

3.55 pm

अनुपपुर से बीजेपी के बिसाहू लाल सिंह जीते। अब तक भाजपा 6 सीटों पर जीत दर्ज कर चुकी है। जबकि भाजपा अब 21 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है और कांग्रेस 6 सीटों पर बढ़त पर है।

 

3.20 pm

अब तक पांच सीटें भाजपा जीत चुकी हैं। जबकि 14 सीटों पर बढ़त जारी है। कांग्रेस 8 सीटों पर आगे चल रही है। अन्य पर एक सीट आगे चल रही है।

3.15 pm

गुनाः बमोरी विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी महेंद्र सिंह सिसौदिया चुनाव जीत गए। उन्होंने कांग्रेस के कन्हैयालाल अग्रवाल को हराया।

3.05 pm

रायसेनः सांची विधानसभा सीट से भाजपा के प्रभुराम चौधरी चुनाव जीत गए। मांधाता, बदनावर, सुवासरा के बाद बीजेपी की यह लगातार चौथी जीत है।

2.45 pm

बदनावर से भाजपा प्रत्याशी राजवर्धन सिंह दत्तीगांव जीत गए। कांग्रेस के कमल पटेल को 24 हजार मतों से हराया।

2.10 pm

उपचुनाव में मांधता के बाद भाजपा की दूसरी जीत, मंदसौर की सुवासरा सीट से हरदीप सिंह डंग चुनाव जीते।

2.05 pm

गुना। बमोरी उपचुनाव में 12वे राउंड में भाजपा प्रत्याशी महेंद्र सिसोदिया 25997 वोटों से आगे।

1.50 pm

मंदसौर जिले की सुवासरा सीट में 25 राउंड में बीजेपी प्रत्याशी हरदीप सिंह डंग 29661 से आगे।

1.45 pm

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ पीसीसी से अपने घर हुए रवाना। कांग्रेस के पिछड़ने के कारणों पर मीडिया से कहा कि प्रजातंत्र में जनता का फैसला सिर आंखों पर। मतदाताओं का फैसला स्वीकार होगा।

 

1.35 pm

सबसे पहला रिजल्ट खंडवा जिले की मांधाता सीट से आया है। भाजपा प्रत्याशी नारायण सिंह पटेल चुनाव जीत गए हैं। पटेल 21991 से जीत हासिल की।

एमपी उपचुनाव में बीजेपी की पहली जीत, कमलनाथ बोले- जनता का फैसला स्वीकार
देवास जिले की हाटपिपल्या सीट पर 8वें राउंड में भाजपा के मनोज चौधरी 7138 से आगे।

01.10 pm
01.01
12.58 pm
12.50 pm
12.48 pm
12.12 pm
12.10 pm
बुरहानपुर। नेपानगर विधानसभा चुनाव में 9वें राउंड की घोषणा। भाजपा 13121 वोटों से आगे।
11.40 AM
देवास: हाटपिपल्या की चौथे राउंड की मतगणना में भाजपा को 16886 और कांग्रेस को 13904 मत मिले।
10.40 AM
दिमनीः गिर्राज दंडोतिया पिछड़े, कांग्रेस के रवींद्र सिंह तोमर 3 हजार वोटों से आगे।
आगर मालवाः कांग्रेस के विपिन वानखेड़े पीछे।
2739 उत्तम पाल सिंह
7.30 am
7.00 am
6.00 am
[typography_font:14pt;” >-प्रदेश की 28 विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव के रिजल्ट का आज दिन है। 9 बजे तक पहला रुझान आने की संभावना है। गिनती शाम तक चलेगी। सबसे पहले पोस्टल बेलेट पेपर की गिनती होगी।

एक नजर

किसे कितनी सीटों की जरूरत

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.