चलेगी तेज हवा
मौसम विभाग की मानें तो दक्षिण पश्चिम राजस्थान के ऊपर बने चक्रीय चक्रवात के असर से रविवार को भी दुर्ग-भिलाई सहित आसपास के कुछ क्षेत्रों में बारिश होगी और तेज हवा भी चल सकती है। इधर बादलों के बीच शहर का अधिकतम तापमान भी सामान्य से कम रहा। शनिवार को शहर का अधिकतम तापमान 33.4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 19.2 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से 3.1 डिग्री सेल्सियस कम रहा।

गिर सकते हैं ओले
मौसम वैज्ञानिक एचपी चंद्रा ने बताया कि पश्चिम विक्षोभ के प्रभाव और द्रोणिका की वजह से प्रदेश में मिली जुली हवा आ रही है। जिसमें बंगाल की खाड़ी से गर्म और नमीयुक्त हवा आ रही है। जिससे ओले गिरने की स्थिति बन रही है। रविवार को छत्तीसगढ़ के कई जिलो में हल्की से मध्यम बारिश होगी।