एक्सट्रीम साइटिका से पीडि़त असहाय महिला को सीएम की बेटी ने सौंपा इलेक्ट्रिक व्हीलचेयर

स्मिता बघेल ने कहा भगवान पर भरोसा रखिए.

<p>एक्सट्रीम साइटिका से पीडि़त असहाय महिला को सीएम की बेटी ने सौंपा इलेक्ट्रिक व्हीलचेयर</p>

भिलाई. विधवा असहाय वंदना राठौर (53 साल) ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से मिलकर स्वेच्छा अनुदान योजना से इलेक्ट्रिक व्हीलचेयर की मांग की थी। जिसे सीएम ने स्वीकार कर लिया था। शनिवार को विधवा की यह तमन्ना मुख्यमंत्री की सुपुत्री स्मिता बघेल ने पूरी कर दी। उन्होंने वंदना के बीमारी की गंभीरता और महिला की दिक्कतों को देखते हुए इलेक्ट्रिक व्हीलचेयर उन्हें सौंपा।

नम हो गई आंखें
इलेक्ट्रिक व्हीलचेयर पाकर महिला इतनी खुश हो गई कि उसकी आंखें नम हो गई। स्मिता बघेल ने उनके स्वास्थ्य की जानकारी भी ली चर्चा करते-करते दोनों भावुक हो गए। मुख्यमंत्री की बेटी ने कहा कि आप चिंता मत करना हम सब लोग आपके साथ हैं। भगवान पर भरोसा रखिए, इस घर का दरवाजा आपके लिए हमेशा खुला है। इस पर विधवा ने नम आंखों से स्मिता बघेल का शुक्रिया अदा किया।

दिलाया भरोसा
इस मौके पर सीएम हाउस कैंप कार्यालय में मुख्यमंत्री के ओएसडी मनीष बंछोर ने विधवा व उसकी बेटी देवांशी राठौर को भरोसा दिलाया कि उन्हें कोई दिक्कत नहीं होगी। उन्होंने उनके बेहतर स्वास्थ्य की कामना की।

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.