भरतपुर

बहन के लिए ब्लड ले जा रहे व्यापारी में गोली मारी, घायल

शहर में मंगलवार रात बाइक सवार एक आढ़त व्यापारी को सुरजीत स्कूल के पास बाइक सवारों ने गोली मार दी। तीन फायर किए जिसमें उसे पैर में गोली लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

भरतपुरOct 13, 2020 / 09:34 pm

rohit sharma

बहन के लिए ब्लड ले जा रहे व्यापारी में गोली मारी, घायल

भरतपुर. शहर में मंगलवार रात बाइक सवार एक आढ़त व्यापारी को सुरजीत स्कूल के पास बाइक सवारों ने गोली मार दी। तीन फायर किए जिसमें उसे पैर में गोली लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। लोगों ने उसे जिला आरबीएम अस्पताल में भर्ती कराया। उधर, घटना की सूचना पर पुलिस ने इलाके में नाकाबंदी कर आरोपियों की तलाश की लेकिन कोई सुराग नहीं लगा।

चांदपोल गेट आदर्श नगर निवासी सुल्तान पुत्र पिल्लू खान बाइक से बीमार बहन के लिए चांदपोल गेट की तरफ ब्लड लेने गया था। यहां से वापस लौटते समय पीछे आ रहे अज्ञात बाइक सवार दो जनों ने उसे सुरजीत स्कूल के पास रोक लिया और फायरिंग कर दी। जिसमें गोली पैर में लगने से वह घायल हो गया। अचानक हुई घटना से लोग हक्के-बक्के रह गए। हमलावर फायरिंग कर भाग गए। बाद में लोगों ने घायल सुल्तान को जिला अस्पताल भिजवाया। उसका कहना है कि परसो वह सूरजपोल गेट के पास गया था। यहां पर विनोद नामक व्यक्ति ने उसे कार के पास बुलाया और अंदर बैठा लिया। इसके बाद उसे धमकाते हुए एक लाख रुपए मांगे। जिस पर उसने तीन हजार रुपए ही होने की बात कही। इसके बाद बहाना बनाकर कार से बाहर निकल गया। फिलहाल पुलिस ने मामले की जांच में जुटी हुई है।

पुत्री के अपहरण का प्रयास

पहाड़ी थाना क्षेत्र के गांव खरबड निवासी एक जने ने पुरानी रंजिश को लेकर मंगलवार को पुत्री के अपहरण के प्रयास का मामला नामजद दर्ज कराया है। पुलिस के अनुसार खरबड निवासी व्यक्ति ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि ११ अक्टूबर की रात मां की तबीयत खराब हो गई थी। जिससे दिखने भाई के घर चला गया। आरोप है कि पीछे से गाड़ी सवार वसीर, साहून, समयदीन सहित छह जने आए और पुत्री का अपहरण कर ले जा रहे थे। लौटते समय रास्ते में जाम लगा हुआ था। शोर होने पर आरोपी पुत्री को छोड़कर भाग गए।

Home / Bharatpur / बहन के लिए ब्लड ले जा रहे व्यापारी में गोली मारी, घायल

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.