बिहार से बॉलीवुड तक सुशांत ने बिखेरा था जलवा, हर क्षेत्र में बढ़ाया राज्य का मान
बिहार के पूर्णिया जिले में स्थित सुशांत के पैतृक गांव मालडीह में उनकी भाभी सुधा देवी ने आखिरी सांस ली। दो दिन में परिवार के दो सदस्यों की मौत के बाद मानो परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।
मिली जानकारी के अनुसार सुशांत के चचेरे भाई अमरेंद्र सिंह की पत्नी सुधा लगभग पांच साल से लीवर कैंसर से ग्रसित थी। सुशांत परिवार में सबके चहेते थे। जैसे ही उन्होंने सुशांत के दुनिया को अलविदा कहने की खबर सुनी तो उनकी तबीयत बिगड़ गई थी। बताया जा रहा है कि मृतक सुध देवी के बेटी की शादी 17 जून को होने वाली थी। नवंबर में सुशांत की भी शादी होने वाली थी। निष्ठुर नियति के फैसले ने पूरे परिवार की खुशियों पर मानों ग्रहण लगा दिया है।
गौरतलब है कि सुशांत सिंह राजपूत ने अपने मुंबई स्थित फ्लैट पर रविवार को सुसाइड कर लिया था। मुंबई के विले पार्ले स्थित शमशान में उनका अंतिम संस्कार किया गया। उनके पिता ने बेटे की चिता को मुखाग्नि दी।