लाठियां चलती देखी तो …

नगर परिषद के सामने का मामला : दो पक्षों में आपस में चली लाठियां, बैठने की जगह को लेकर हुआ विवाद, चार जनों को किया शांतिभंग में बंंद

<p>लाठियां चलती देखी तो &#8230;</p>
ब्यावर. शहर के नगर परिषद चौराहा पर बैठने की जगह को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। दोनों ही पक्ष लाठियां लेकर एक दूसरे पर पिल पड़े। लाठियों से होते द्वंद्व को देकर उधर से गुजर रहे राहगीर रुक गए। इससे कुछ देर के लिए मुख्य मार्ग पर यातायात ठहर गया। वों आपस में लाठियां लेकर एक दूसरे पर हमला करते रहे। इससे कुछ देर के लिए यातायात बाधित हो गया। पुलिस ने मौके से चार जनों को शांतिभंग के आरोप में पकड़ा है। शहर थाना पुलिस के अनुसार नगर परिषद चौराहा पर कपड़े बेचने वाले बैठते है। इनके बीच बैठने की जगह को लेकर विवाद हो गया। देखते ही देखते दोनों ही पक्ष आमने-सामने हो गए। लाठियां लेकर एक दूसरे पर हमला करने लगे। दो पक्षों के बीच सड़क पर लड़ते देखकर उधर से गुजर रहे लोग ठहर गए। इससे कुछ देर के लिए यातायात बाधित हो गया। विवाद कुछ देर तक चलता रहा। इस दौरान विवाद को देखने के लिए मौके पर भीड़ जमा हो गई। इधर मामले की जानकारी मिलते ही हैंड कांस्टेबल कन्हैयालाल मयजाब्ते के मौके पर पहुंचा। उन्होंने मौके से चार जनों को शांतिभंग के आरोप में गिरफ्तार कर लिया।अनदेखी से बढ़ रही अव्यवस्था…शहर में जगह-जगह मुख्य मार्ग पर अतिक्रमण हो रहा है। लोग मनमर्जी से खड़े हो जाते है। नगर परिषद की ओर से वेंडिग जोन विकसित नहीं करने को लेकर आए दिन विवाद होते रहते है। इसके बावजूद नगर परिषद प्रशासन इस ओर ध्यान नहीं दे रहा है। इससे समस्या बढ़ती जा रही है।
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.