मुंहासों को फोडऩे से बचिए वरना बन जाएंगे धब्बे

चेहरे पर मौजूद तेल ग्रंथियां बहुत अधिक ऑयल छोड़ती हैं। इस कारण वातावरण में मौजूद धूल मिट्टी और दूषित तत्त्व चेहरे पर जम जाते हैं।


चेहरे पर मौजूद तेल ग्रंथियां बहुत अधिक ऑयल छोड़ती हैं। इस कारण वातावरण में मौजूद धूल मिट्टी और दूषित तत्त्व चेहरे पर जम जाते हैं। ये कील-मुंहासों का कारण बनते हैं। इसके मामले में युवा ओं में अधिक देखने को मिलते हैं।

इसलिए बढ़ते मामले
स्किन का ऑयली होना और त्वचा के भीतर मौजूद तैलीय ग्रंथियों के अधिक तेल छोडऩे से मामले बढ़ते हैं। ऐसी स्थिति में चेहरा साफ रखने की सलाह दी जाती है ताकि फेस पर जमा गंदगी तैलीय ग्रंथियों के अंदर जाकर त्वचा को संक्र मित न कर सके। ।

ध्यान रखें
कील या मुंहासे शुरुआती अव स्था में चेहरे पर छोटे दाने की तरह दिखने लगते हैं। इन्हें बार-बार न छुएं, संक्रमण बढ़ सकता है। कु छ लोग इन्हें फोड़ देते हैं, इससे बचना चाहिए वरना चेहरे पर धब्बे बन सकते हैं।

मुंहासे और पिंपल पर हाथ न लगाएं
मुंहासों और पिंपल को फैलने से रोकना है तो उस पर बार-बार हाथ लगाने से बचना चाहिए, क्योंकि मुंहासे में प्रॉपेनो बेक्टर एक्ने नाम का बैक्टीरिया होता है। पिंपल्स और मुंहा सों को बार-बार छूने के बाद जिस भी जगह हाथ लगाएंगे संक्रमण वहां होगा और परे शानी बढ़ती जाएगी। संक्रमण रोकने के लिए चेहरे को मॉइश्चराइज करें, तनाव से दूर रहें और बिना डॉक्टरी सला ह के कोई भी क्री म न लगाएं।


जंक फूड-तेल नुकसानदायक
जंक फूड और उसमें इस्तेमाल होने वाला तेल चेहरे के लिए नुकसानदायक होता है। जैसे ही हम कोई फास्ट फूड लेते हैं उसमें मौजूद तेल ग्रंथियों से होकर चेहरे की ग्लैंड्स में पहुंच जाते हैं। ऐसा होने प र चेहरे की मांसपेशियों प र भी बुरा असर पड़ता है। जंक फूड के साथ तेल-घी और मसाले वाले खा द्य पदार्थों के प्रयोग से परहेज करना चाहिए जिससे त्वचा में निखार बना रहे। डॉ. मनीषा निझावन, त्वचा रोग विशेषज्ञ, जयपुर

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.