बस्ती

आश्रम में सत्संग के नाम पर बंधक बनाकर रेप!, पुलिस के पास पहुंची लकियों ने लगाया आरोप

5 Photos
Published: December 19, 2017 11:30:56 pm
1/5

बस्ती. उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में सत्संग के नाम पर आश्रम में लड़कियों से रेप करने का मामला सामने आया है। दो लड़कियों ने पुलिस के सामने आश्रम पर ये आरोप लगाया है।

2/5

उनका दावा है कि उन दोनों का आश्रम में वहां के स्वामी सच्चिदानंद उर्फ दयानंद ने उनके साथ रेप किया। उन्हें आश्रम में ही कैद कर रखा गया था। किसी तरह वह बचकर बाहर निकली हैं।

3/5

लड़कियों ने आरोप लगाया है कि आश्रम में बाबा कल्याण के नाम उन्हें बंधक बनाकर उनके साथ रेप किया गया। पुलिस ने इस मामले में जांच शुरू कर दी है। बाबा गायब हैं, जबकि पुलिस के हत्थे उनका एक चेला लगा है, जिससे पूछताछ की जा रही है।

4/5

मामला बस्ती कोतवाली क्षेत्र के बड़े वन चौराहे के करीब निकट स्थित सत्यलोक आश्रम रिलीजियस ट्रस्ट का एक आश्रम का है। इसके मंहथ है बाबा सच्चिदानंद उर्फ दयानंद हैं और इस ट्रस्ट की शाखाएं देश भर में हैं। बाबा सच्चिदानंद घूम-घूमकर सत्संग करते हैं।

5/5

2009 मे छत्तीसगढ़ से दो लड़कियों को बहला-फुसलाकर बाबा के चेले आश्रम ले आए। धीरे-धीरे बाबा की सबसे चहेती बाई ने लड़कियों को बाबा के पास भेजा। दावा किया गया कि वहां बाबा ने उनके साथ रेप किया।

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.