बस्ती

गणतंत्र दिवस पर बस्ती डीआईजी का नाम राष्ट्रपति पुरस्कार के लिए चयनित, देखें तस्वीरें

4 Photos
Published: January 26, 2018 03:52:34 pm
1/4

बता दें कि, उत्तर प्रदेश से तीन पुलिस अधिकारियों समेत कुल 6 लोगों को यह सम्मान मिलेगा। इनमें बस्ती और झांसी के डीआइजी भी शामिल हैं।

2/4

पुलिस उप महानिरीक्षक बस्ती परिक्षेत्र राकेश चंद्र साहू को राष्ट्रपति के विशिष्ट सेवा पुलिस पदक के लिए चयनित किया गया है। 26 जनवरी को यह मेडल प्रदेशवार भेजे गए। बाद में इसे प्रदेश मुख्यालय पर बड़ी परेड आयोजित कर राज्यपाल द्वारा चयनित पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों को प्रदान किया जाएगा।

3/4

वर्ष 1982 के पीपीएस अधिकारी वर्तमान में बस्ती डीआइजी हैं। जब वह 2002 में आईपीएस हुए। उसी साल बस्ती में एएसपी के रूप में उन्हें राष्ट्रपति का सराहनीय सेवा पुलिस मेडल मिला था।

4/4

बस्ती में 7 जुलाई को उन्होंने डीआइजी के रूप में ज्वॉइन किया और एक बार फिर उनके लिए बस्ती लकी साबित हुआ और वे राष्ट्रपति के विशिष्ट सेवा पुलिस पदक के लिए चयनित हुए।

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.