बड़वानी मेंं कोरोना विस्फोट, एक साथ मिले 37 मरीज

मार्च में अब तक मिले 240 संक्रमित, 130 हुए स्वस्थ्य

<p>corona vaxination</p>
बड़वानी. महाराष्ट्र सीमा से सटे जिले में कोरोना रेड अलर्ट की ओर पहुंच गया है। इस वर्ष में पहली बार कोरोना का बम फूटा है। इस दौरान एक ही दिन में 37 मरीज लोग संक्रमित पाए गए है। इसमें महाराष्ट्र सीमा से सटे सेंधवा-पानसेमल क्षेत्र के सर्वाधिक मरीज निकले है। इसके साथ ही जिले में सक्रिय मरीजों की संख्या 140 तक पहुंच गई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार गुरुवार की देर शाम को 37 और व्यक्तियों की रिपोर्ट कोरोना वायरस पॉजिटिव प्राप्त हुई है। इनको मिलाकर अब जिले में कुल संक्रमितों का आंकड़ा 3245 तक पहुंच गया है। इसमें से 3074 लोग पाकर स्वस्थ्य हो चुके है। जबकि 140 लोगों का उपचार जारी है। बता दें कि इस मार्च माह में अब तक 240 संक्रमित मिल चुके है। इसमें से उपचार के बाद 130 लोग ही स्वस्थ्य हुए है।
ग्रामीण क्षेत्र में तेजी से फैल रहा कोरोना

जिले में बीती रात्रि आई रिपोर्ट में निवाली का 47 वर्षीय पुरूष, 34 वर्षीय पुरूष, पानसेमल का 36 वर्षीय पुरूष, 51 वर्षीय पुरूष, 45 वर्षीय पुरूष, 44 वर्षीय महिला, 60 वर्षीय महिला, 14 वर्षीय बालक, 31 वर्षीय पुरूष, 24 वर्षीय पुरूष, टेमला का 31 वर्षीय पुरूष, खेतिया की 35 वर्षीय महिला, जलगोन की 50 वर्षीय महिला, सकराली की 21 वर्षीय महिला, बाबदड़ का 14 वर्षीय बालक, अंजड़ का 30 वर्षीय पुरूष, 69 वर्षीय पुरूष, 29 वर्षीय महिला, गुमडिय़ा का 32 वर्षीय पुरूष, 51 वर्षीय पुरूष, सेंधवा की 62 वर्षीय महिला, 57 वर्षीय पुरूष, 46 वर्षीय पुरूष, 60 वर्षीय महिला, 28 वर्षीय महिला, 32 वर्षीय पुरूष, 23 वर्षीय महिला, 25 वर्षीय पुरूष, बड़वानी का 41 वर्षीय पुरूष, 43 वर्षीय महिला, 30 वर्षीय पुरूष, 42 वर्षीय पुरूष, 19 वर्षीय पुरूष, 42 वर्षीय पुरूष, ओसवाड़ा का 60 वर्षीय पुरूष, बोरलाय की 26 वर्षीय महिला और धावड़ी की 16 वर्षीय बालिका शामिल है।
पहली बार 16 लोगों ने जीती कोरोना से जंग
इस वर्ष में पहली बार जिले के 16 लोगों ने एकसाथ उपचार के बाद कोरोना से जंग जीती है। शुक्रवार को 16 लोगों की उपचार के बाद निगेटिव रिपोर्ट आने पर छुट्टी दी गई। वहीं बीते 24 घंटे के दौरान 344 अन्य लोगों की रिपोर्ट निगेटिव प्राप्त हुई है।
कोरोना बुलेटिन
अब तक भेजे सैंपल : 72706
निगेटिव : 67694
पॉजिटिव : 3245
अप्राप्त रिपोर्ट : 781
स्वस्थ्य हुए : 3074
सक्रिय मरीज : 140
अब तक मौत : 31
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.