लॉक डाउन:  पुलिस की सख्ती जारी, 123 मुकदमे दर्ज, 527 गिरफ्तार

गुरूवार को गिरफ्तारी का आंकड़ा 500 को पार कर गया जबकि बुधवार को 400 से ज्यादा लोग गिरफ्तार किए गए थे।

<p>लॉक डाउन:  पुलिस की सख्ती जारी, 123 मुकदमे दर्ज, 527 गिरफ्तार</p>
बरेली। लॉक डाउन का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ पुलिस ने सख्ती और बढ़ा दी है। गुरूवार को पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए लॉक डाउन का उल्लंघन करने वाले 527 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने धारा 188 के तहत 123 मुकदमे भी दर्ज किए। बेवजह बाहर घूमने वालों के खिलाफ सख्ती करते हुए पुलिस ने 7538 वाहनों का चालान भी किया और 16 लाख से ज्यादा रूपये का जुर्माना लगाया।
बढ़ी सख्ती
जिले में कोरोना वायरस के छह केस मिलने के बाद अब पुलिस ने लॉक डाउन का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ और सख्त हो गई है। गुरूवार को गिरफ्तारी का आंकड़ा 500 को पार कर गया जबकि बुधवार को 400 से ज्यादा लोग गिरफ्तार किए गए थे। पुलिस की लाख हिदायतों के बाद भी लोग बेवजह घर से बाहर घूमने से बाज नहीं आ रहे हैं ऐसे में अब पुलिस ने इन लोगों के खिलाफ कार्रवाई का दायरा बढ़ा दिया है। इसके साथ ही पुलिस लगातार गश्त कर लोगों से घरों में रहने की अपील भी कर रही है।
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.