Rajasthan Election 2018 Live Update From Banswsara : लोकतंत्र के उत्सव में भागीदारी निभाने के लिए उत्साह, दोपहर 12 बजे तक करीब 25.32 प्रतिशत हुआ मतदान

www.patrika.com/banswara-news

<p>Rajasthan Election 2018 Live Update From Banswsara : लोकतंत्र के उत्सव में भागीदारी निभाने के लिए गजब का उत्साह, मतदान केंद्रों पर लगी कतारें</p>
बांसवाड़ा. राजस्थान विधानसभा चुनाव को लेकर आज लोगों में विशेष रुझान दिख रहा है आलम यह है कि अधिकांश पोलिंग बूथों में 8:00 बजे से पहले ही लोग मतदान के लिए पहुंच चुके थे। दोपहर करीब 12 बजे तक जिले का कुल मतदान 25.32 प्रतिशत रहा जिसमें बांसवाड़ा विधानसभा क्षेत्र में 24.45 प्रतिशत, गढ़ी में 25.64 प्रतिशत, बागीदौरा 26 प्रतिशत, घाटोल 28 प्रतिशत, कुशलगढ़ 22.53 प्रतिशत मतदान हो चुका था। हालांकि जिले के कई मतदान केंद्रों पर मतदान देरी से शुरू हुआ। कहीं कार्मिकों के देरी से पहुंचने तो कहीं ईवीएम मशीन में समस्या आने पर लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। इधर, वागड़ अंचल में मतदान करने को लेकर हर किसी में गजब का उत्साह नजर आ रहा है। विशेषकर युवा मतदाताओं में इस प्रकार का जुनून देखा जा रहा है। जिले के बांसवाड़ा, घाटोल, गढ़ी, कुशलगढ़ और बागीदौरा ये 5 विधानसभा क्षेत्र ट्राइबल क्षेत्र में शामिल है।
34 उम्मीदवार मैदान में
जिले की पाचों विधानसभा क्षेत्र में कुल 34 प्रत्याशी चुनावी मैदान में है। सर्वाधिक प्रत्याशी 8-8 कुशलगढ और घाटोल में है वहीं सबसे कम प्रत्याशी 5 गढ़ी विधानसभा क्षेत्र में है। बांसवाड़ा में 6 और बागीदौरा में 7 प्रत्याशी किस्मत आजमा रहे है।
यह है होट सीट
जिले में बांसवाड़ा विधानसभा क्षेत्र होट सीट मानी जा रही है। इसके कई कारण है लेकिन सबसे मुख्य कारण यहां पर वर्तमान राज्यमंत्री और विधायक धनसिंह रावत का निर्दलीय चुनाव मैदान में उतरना है। बीजेपी ने यहां धनसिंह का टिकट काटकर नए चेहरे को मौका दिया है जिससे बागी हुए धनसिंह चुनावी समीकरण को प्रभावित कर सकते है।
मतदाताओं की गणित
पूरे जिले में करीब 12 लाख 33 हजार 171 मतदाता है। जिसमें से बांसवाड़ा विधानसभा क्षेत्र में कुल 2 लाख 49 हजार 683 मतदाता है। वहीं घाटोल में 2 लाख 55 हजार 488, गढ़ी में 2 लाख 62 हजार 046, बागीदौरा में 2 लाख 37 हजार 142 तथा कुशलगढ़ में 2 लाख 28 हजार 812 मतदाता है।
सुरक्षा के कड़े इंतजाम
जिले के प्रत्येक मतदाता केंद्र पर पुलिस और प्रशासन की ओर से सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए गए है। बांसवाड़ा जिले की सीमाओं पर भी पुलिस की ओर नाकाबंदी की पुरी व्यवस्था चुनाव पूर्व से ही जारी है। जिले में चुनावों को देखते हुए मध्यप्रदेश और गुजरात से भी सुरक्षा बल बुलाए गए है।
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.