बांसवाड़ा : बीच सडक़ नुक्कड नाटक कर जताया विरोध, नारेबाजी कर बोले- मंत्रीजी क्या आपको दिख रहे हैं गड्ढे…

www.patrika.com/banswara-news

<p>बांसवाड़ा : बीच सडक़ नुक्कड नाटक कर जताया विरोध, नारेबाजी कर बोले- मंत्रीजी क्या आपको दिख रहे हैं गड्ढे&#8230;</p>
बांसवाड़ा : बीच सडक़ नुक्कड नाटक कर जताया विरोध, नारेबाजी कर बोले- मंत्रीजी क्या आपको दिख रहे हैं गड्ढे…
बांसवाड़ा. शहर की खस्ताहाल सडक़ों को लेकर प्रशासन एवं जन प्रतिनिधियों की अंधेरगर्दी पर विरोध बढ़ता जा रहा है। पिछले कुछ समय से विरोध कर रही समस्या समाधान गु्रप की टोली ने मंगलवार को कलक्टरी एवं हॉस्पिटल के ठीक सामने नुक्कड़ नाटक का मंचन कर खस्ताहाल सडक़ों से हो रही दुर्घटनाएं बताई। साथ ही राज्य मंत्री धनसिंह रावत एवं प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। नाटक के मंचन के दौरान युवाओं ने कहा कि लंबे समय से खस्ताहाल सडक़ों को लेकर अनदेखी से लगता है कि राज्य मंत्री एवं प्रशासन को गड्ढें दिखाई नहीं दे रहे हंै। युवाओं ने कहा कि बरसात में गड्ढों में पानी भरा रहने से दुर्घटनाएं हो रही हैं। जब बरसात नहीं होती है तब मिट्टी लोगों को बीमारियों की चपेट में ले रही है। इससे पूर्व युवाओं की टोली शहर के तेली वाड़ा, उपला भोईवाड़ा, डेगलीमाता, निचला भोईवाड़ा, कंधारवाड़ी आदि जगह पहुंची। यहां गंदगी, सडक़ पर मवेशियों का डेरा सहित अन्य समस्याओं को लेकर चर्चा की। इस दौरान कॉलोनी के लोगों ने भी समस्याओं के समाधान पर ध्यान नहीं देने पर नाराजगी जताई।
बेसहारा बच्चों को नहीं मिला जांच का सहारा
बांसवाड़ा. कलिंजरा थाना इलाके के झुमकी पुलिया के पास घाटी पर सोमवार की रात अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार पाड़ला मौका निवासी मुकेश (28) पुत्र रामचन्द्र गरासिया अपने ससुराल गया था। इसके बाद वह अपने घर लौट रहा था। रास्ते में अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मुकेश घायल हो गया, जिसे ग्रामीणों की मदद से चिकित्सालय लाया गया, लेकिन उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ लापरवाही पूर्वक वाहन चलाकर टक्कर मारने का प्रकरण दर्ज किया है।
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.