दपरे ने पकड़े तीन माह में 1 लाख से अधिक बेटिकट यात्री

साढ़े 5 करोड़ से अधिक जुर्माना वसूला

<p>दपरे ने पकड़े तीन माह में 1 लाख से अधिक बेटिकट यात्री</p>
बेंगलूरु. दक्षिण पश्चिम रेलवे ने बिना टिकट यात्रियों की धरपकड़ के लिए गत तीन माह, जुलाई से सितम्बर तक चलाए विशेष अभियान के दौरान 1 लाख 16 हजार 521 बिना टिकट यात्री पकड़े हैं। रेलवे ने इन यात्रियों से बतौर जुर्माना राशि 5 करोड़ 52 लाख 27 हजार रुपए वसूल किए। जबकि गत वर्ष इसी समयावधि के दौरान दपरे ने कुल 2435 बेटिकट यात्री पकड़े थे, जिनसे बतौर जुर्माना राशि 13.37 लाख रुपए वसूल किए गए थे।
मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी अनीष हेगड़े ने बताया कि बिना टिकट यात्रा के सर्वाधिक मामले बेंगलूरु मंडल में दर्ज किए गए। यहां जुलाई से सितम्बर तक 61 हजार 502 बेटिकट यात्रियों को पकड़ा गया। बेंगलूरु मंडल ने जुलाई में 18 हजार 742 बेटिकट यात्रियों से 96.14 लाख रुपए जुर्माना वसूला, अगस्त में 21 हजार 594 बेटिकट यात्रियों से 110.85 लाख तथा सितम्बर में 21 हजार 166 यात्रियों से 109.06 लाख रुपए जुर्माना वसूला गया।
दूसरे नम्बर पर मैसूरु मंडल रहा। यहां जुलाई से सितम्बर तक 24 हजार 659 बेटिकट यात्रियों को पकड़ा। जुलाई में 6370 यात्रियों से 26.84 लाख, अगस्त में 8026 यात्रियों से 32.45 लाख तथा सितम्बर में 10 हजार 263 बेटिकट यात्रियों से 43.94 लाख रुपए का जुर्माना वसूला गया।
हुब्बल्ली रेल मंडल तीसरे स्थान पर रहा। यहां तीन माह के दौरान 20 हजार 457 बेटिकट यात्री पकड़े। जुलाई माह में 5680 यात्रियों से 23.99, अगस्त में 7083 बेटिकट यात्रियों से 30.60 तथा सितम्बर में 7694 यात्रियों से 34.98 लाख रुपए का जुर्माना वसूल किया गया। वहीं दपरे के फ्लाइंग स्क्वायड के टिकट निरीक्षकों की टीम ने गत तीन माह में 9 हजार 903 बेटिकट यात्रियों से 43.42 लाखस जुर्माना राशि वसूल की। जुलाई माह में 2370 यात्रियों से 10.99 लाख, अगस्त में 3708 यात्रियों से 16.99 लाख तथा सितम्बर में 3825 बेटिकट यात्रियों से 15.44 लाख रुपए की जुर्माना राशि वसूल की है।
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.