बलात्कार का आरोपी गिरफ्तार

कोरोना के कारण पिछले गत दस माह से घर नहीं आया था

<p>नागपुर कंट्रोल रूम से आया फोन और अमरकंटक ट्रेन की एसी कोच से रेपिस्ट गिरफ्तार</p>

बेंगलूरु. दक्षिण कन्नड़ जिले की उप्पिनअंगड़ी पुलिस ने एक पागल महिला से बलात्कार करने के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस के अनुसार पुत्तूर तहसील के नेक्किालाडिया गांव में 34 वर्षीय पीडि़ता अपनी वृद्धा मां के साथ रहती है। उसका पति गुजरात में काम करता है और कोरोना के कारण पिछले गत दस माह से घर नहीं आया था।
पीडि़ता को उपचार के लिए अस्पताल ले जाने के बहाने आरोपी सुरेश प्रभू (40) ने उसे अपने घर ले जाकर बलात्कार किया था। दो दिन पहले स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी पीडि़ता के घर जाकर कोविड टेस्ट किया था। उस समय वह पेट दर्द से तड़प रही थी।

महिला कर्मचारियों ने मोबाइल अस्पताल में जांच की तो बलात्कार का पता चला। पीडि़ता की मां ने सुरेश प्रभू पर संदेह व्यक्त किया। फिर पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया।

सिपाही पर हमले के दो आरोपी गिरफ्तार

कोलार. केजीएफ की एंडरसनपेट पुलिस ने ड्यूटी कर रहे सिपाही पर पत्थर से हमला करने के मामले में दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस के अनुसार सिपाही अशोक एंडरसनपेट के चामराजपेट सर्कल पर ड्यूटी कर रहा था। लॉकडाउन के दौरान बाइक पर सवार मारिकुप्पम के राजेश (38) और सचिन सुधाकर (25) बिना वजह घूमते मिले। अशोक ने उनकी बाइक जब्त करने का प्रयास किया तो उन्होंने अशोक से झगड़ा शुरू कर दिया और उस पर हमला कर वर्दी फाड़ दी। अशोक ने बाइक की चाबी निकाली तो आरोपियों ने अशोक के सिर पत्थर मारा और चाबी छीन कर फरार हो गए। अशोक को गंभीर रूप से जख्मी हालत में निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.