मृतक संजय कुमार गौतम पचपेडवा में एक मेडिकल स्टोर पर दवा सप्लाई के एजेन्ट के रुप में कार्य करता था। शनिवार की रात वह तुलसीपुर से दवा की सप्लाई कर वापस लौट रहा रहा था। सोनपुर के पास संजय की चाकुओं से गोद कर हत्या कर दी गयी। संजय के शरीर पर चाकुओं के निशान बने हैं। घटना के कई घंटे बीत जाने के बाद अभी तक पुलिस घटना के कारणों को नहीं पता कर सकी है। एक बडा सवाल यही खडा होता है कि यदि कोई पुरानी दुश्मनी नही थी तो इतनी निर्मम हत्या क्यूँ और किसने की। मृतक के भाई सुनील कुमार गौतम की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात लोगो के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। एसपी देवरंजन वर्मा का दावा है कि पुलिस शीघ्र ही पूरे मामले का खुलासा कर लेगी।