होली की रात घर छोडऩे के बहाने युवक ने 10 साल बड़ी महिला की लूट ली आबरू, शोर मचाया तो सिर पर दे मारा पत्थर

Rape news: गंभीर हालत में महिला को अस्पताल में कराया गया भर्ती, आरोपी युवक के खिलाफ अपराध दर्ज कर पुलिस उसकी खोजबीन में जुटी

<p>Demo pic</p>
कुसमी. होली की रात एक महिला गांव में ही रिश्तेदार के घर होली खेलने गई थी। जब वह घर लौटने लगी तो गांव का ही एक युवक शराब के नशे में उसे मिला और घर तक छोडऩे की बात कही। महिला जब उसके साथ जाने लगी तो रास्ते में उसकी नीयत बिगड़ गई और उसके साथ बलात्कार (Rape news) किया।
महिला ने जब विरोध करते हुए शोर मचाया तो युवक ने उसके सिर पर पत्थर दे मारा और फरार हो गया। महिला किसी तरह घर पहुंची तो परिजनों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया। इधर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज कर युवक की खोजबीन शुरु कर दी है।

बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के कुसमी थाना अंतर्गत ग्राम नीलकंठपुर में मंगलवार की रात को एक 35 वर्षीय महिला होली त्योहार के अवसर पर अपने घर से कुछ दूरी पर रहने वाले रिश्तेदार के घर गई थी।
यहां रात करीब ८ बजे गांव का ही २५ वर्षीय युवक सुलाम मुंडा शराब के नशे में धुत होकर पहुंचा और महिला को घर पहुंचाने के बहाने जबरन अपने साथ ले गया। रास्ते में सुनसान जगह देखते ही उसकी नीयत बिगड़ गई और उसने महिला को जमीन पर पटक दिया और उसके साथ बलात्कार किया।
जब महिला शोर मचाने लगी तो आरोपी ने उसके सिर पर पत्थर से हमला कर दिया। इसके बाद लहूलुहान हालत में महिला को वहीं छोडक़र वह फरार हो गया। इसके बाद वह किसी तरह घर पहुंची और परिजनों को ये बात बताई।

परिजनों ने अस्पताल में कराया भर्ती
घायल महिला की हालत देख उसके परिजन ने कुसमी अस्पताल में भर्ती कराया। यहां उसका उपचार चल रहा हैं। वहीं इस मामले में कुसमी पुलिस ने धारा 376, 450 व 323 के तहत मामला दर्ज कर आरोपी की खोजबीन शुरू कर दी है।

बलरामपुर जिले में दुष्कर्म की खबरें पढऩे के लिए क्लिक करें- Rape in Balrampur

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.