बालोद जंगल में महिला की हत्या कर शव दफनाया, नोंच-नोंचकर डेड बॉडी खा गए जानवर, पुलिस को मिला केवल कंकाल

बालोद- दल्ली मुख्य मार्ग के पास गोंदली नगर से लगे जंगल में एक महिला का गड्ढे से कंकाल मिलने पर सनसनी फैल गई है। बुधवार को मिले कंकाल को देखने पुलिस टीम भी पहुंची। (woman murder in Balod )

<p>बालोद जंगल में महिला की हत्या कर शव दफनाया, नोंच-नोंचकर डेड बॉडी खा गए जानवर, पुलिस को मिला केवल कंकाल</p>
बालोद. बालोद- दल्ली मुख्य मार्ग के पास गोंदली नगर से लगे जंगल में एक महिला का गड्ढे से कंकाल मिलने पर सनसनी फैल गई है। बुधवार को मिले कंकाल को देखने पुलिस टीम भी पहुंची। दफन किए गए शरीर के कई हिस्से को जंगली जानवरों ने नोंच लिया है। जिससे शरीर की हड्डियां बिखरी मिली है। शव सड़ जाने के कारण महिला की पहचान नहीं हो पाई है। साथ ही उसकी उम्र के बारे में भी पता नहीं चला है। घटना जिला मुख्यालय से लगे जंगल की है। ऐसे में पुलिस भी बालोद थाना अंतर्गत सभी गांवों में गुमशुदा महिला की जानकारी जुटा रही है। जिलेभर के थाने से भी जानकारी ले रही है।
जांच के लिए मेडिकल कॉलेज रायपुर भेजा
जानकारी मिलते ही पुलिस घटना स्थल पर पहुंची। कंकाल को पुलिस व फोरेंसिक जांच अधिकारी ने जब्त कर जांच के लिए मेडिकल कॉलेज रायपुर भेज दिया है। महिला का शव गल जाने से अंदेशा व्यक्त किया जा रहा है कि वह 15 से 20 दिन पुराना है। चार माह पहले ही सियादेवी जंगल में एक महिला की किसी अज्ञात व्यक्ति ने सिर कुचलकर हत्या कर दी थी, लेकिन महिला की पहचान भी नहीं हो पाई। आखिर में पुलिस ने इस महिला की पहचान व इस घटना के बारे में बताने पर इनाम की घोषणा की। बावजूद अभी तक इसकी पहचान ही नहीं हो पाई। ऐसे में पुलिस के लिए इस मामले को सुलझाना चुनौती बन गई है।
हत्या करके शाव को दफनाया
प्रारंभिक जांच में पुलिस ने आशंका जताई है कि महिला की हत्या कर उसे यहां दफना दिया गया। क्योंकि जिस जगह यह कंकाल मिला है वह मुख्य मार्ग से महज 50 मीटर की दूरी पर है। इस घटना को रात के समय में ही अंजाम दिया गया। जिसने इस शव को पहले देखा है उसका कहना है कि यहां दो दिन पहले ही फावड़ा भी देखा था। लेकिन बुधवार को फावड़ा नजर नहीं आया। गाय चराने वाले चरवाहे ने तीन दिन पहले भी इस घटना को देखा था।
एएसपी डीआर पोर्ते, सहायक उप निरीक्षक यामन देवांगन, मनीष पांडे, भोप सिंह साहू, नायब तहसीलदार मनन भरतद्वाज, चांदनी देवांगन ने मौके पर पहुंच कर छानबीन की। कंकाल की हड्डी अलग-अलग मिलने के कारण दुर्ग से फोरेंसिक जांच अधिकारी की मदद ली। फोरेंसिक जांच अधिकारी पंकज ताम्रकार ने पहले शव का परीक्षण किया। फिर कंकाल के सिर के पास लंबे- लंबे बाल व महिला के वस्त्र देखकर पता चला कि यह महिला का ही शव है। उम्र फोरेंसिक जांच में पता चलेगी। डीआर पोर्ते, एएसपी बालोद ने बताया कि जंगल में एक कंकाल मिलने की सूचना मिली। पुलिस की टीम जांच में जुट गई है। मामले को सुलझाने फोरेंसिक जांच अधिकारी की भी मदद ली जा रही है। महिला की उम्र की जानकारी फोरेंसिक जांच के बाद पता चल सकेगी।
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.