मधुबनी हत्याकांड को लेकर करणी सेना की धमकी

करणी सेना के अध्यक्ष वीरू सिंह ने बिहार के मधुबनी हत्याकांड को लेकर नीतीश कुमार पर निशाना साधा है। उन्होंने बलिया में इस हत्याकांड को लेकर मीडिया के सामने धमकी दी है कि रावण सेना का अंत करणी सेना करेगी।

<p>करणी सेना</p>

पत्रिका न्यूज नेटवर्क

बलिया. बिहार के मधुबनी में होलिका दहन के दिन हुए हत्याकांड को लेकर करणी सेना ने बिहार के मुख्यतंत्री नीतीश कुमार पर निशाना साधा है। इसके अलावा संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरू सिंह ने धमकी देते हुए कहा कि रावण सेना का अंत करणी सेना करेगी।

इसे भी पढ़ें- बलिया कांडः आरोपी के समर्थन में उतरी करणी सेना, पुलिस ने प्रदेश अध्यक्ष सहित 33 को किया गिरफ्तार

 

आरोपी विधायक को फांसी देने की मांग करते हुए धमकी दी कि अगर सरकार फांसी नहीं देती है तो जेल से छूटने के बाद उसकी उलटी गिनती शुरू हो जाएगी। बिहार जाते समय रास्ते में बलिया रुके वीरू सिंह ने कहा कि मेहंदीपट्टी में होलिका दहन की रात जिस नृशंस हत्या हुई। छह बच्चे बेरहमी से कत्ल कर दिये गए। दावा किया कि इतनी बड़ी घटना हो जाने के बाद भी न तो मुख्यमंत्री वहां गए और न ही कोई अधिकारी। इसलिये अब करणी सेना उनकी मदद को आगे आई है।

By Amit Kumar

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.