जिले भर में पंचायत कर्मचारियों ने किया अद्र्धनग्न प्रदर्शन

आठवें दिन भी जारी रही मप्र पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के संयुक्त मोर्चा की हड़ताल

<p>जिले भर में पंचायत कर्मचारियों ने किया अद्र्धनग्न प्रदर्शन</p>
बालाघाट. मप्र पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों ने गुरुवार को पूरे जिले में अद्र्धनग्न होकर प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रदर्शनकारी कर्मचारियों ने जमकर नारेबाजी की। यह प्रदर्शन बालाघाट मुख्यालय के अलावा वारासिवनी, कटंगी, लालबर्रा, किरनापुर, बैहर, बिरसा, खैरलांजी सहित अन्य स्थानों पर किया गया।
जानकारी के अनुसार मप्र पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों के संयुक्त मोर्चा की बेमियादी हड़ताल 22 जुलाई से जारी है। इस संयुक्त मोर्चा में पंचायत के अलग-अलग संगठन शामिल हुए है। संयुक्त मोर्चा के बैनर तले प्रदर्शनकारी कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर बैठे हुए हैं। प्रदर्शनकारियों ने सरकार से करीब 40 मांगे सरकार के समक्ष रखी हैं, लेकिन अभी तक उनकी मांगों का निराकरण नहीं हुआ है। इसी के विरोध में 29 जुलाई को संयुक्त मोर्चा के द्वारा सरकार को जगाने के लिए अर्धनग्न होकर अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन करते हुए सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर विरोध प्रदर्शन किया गया। इधर, पंचायत कर्मचारियों के हड़ताल पर होने से पंचायत के सारे कामकाज बंद पड़े हैं। मनरेगा के काम प्रभावित हो रहे हैं। जिसके कारण ग्रामीणों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है । ग्राम की जनता अपने काम के लिए परेशान हैं।
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.