लांजी की सीमा को चारों ओर से किया सील

डोंगरगांव को भी किया सील, मुंडेसरा, डुडवा के घाटटेमनी पुल पर बाघ नदी के तट पर महाराष्ट्र बॉर्डर को किया बंद, जिले में बढ़ सकती है कोरोना संक्रमितों की संख्या

<p>लांजी की सीमा को चारों ओर से किया सील</p>
बालाघाट. जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़ सकती है। दरअसल, दूसरे राज्यों से लोगों का चोर रास्ते से आना बदस्तूर जारी है। इधर, रविवार को लांजी क्षेत्र के डोंगरगांव को पूरी तरह से सील कर दिया गया। वहीं लांजी सीमा को भी बंद कर दिया गया है। दरअसल, डोंगरगांव में पहुंचे युवक का साथी महाराष्ट्र राज्य के चंद्रपुर निवासी कोरोना पाजिटिव पाया गया है। उसकी ट्रेवल हिस्ट्री के आधार पर डोंगरगांव को सील किया गया है। वहीं चोर रास्ते से आवागमन करने के कारण ग्राम मुंडेसरा और डुडवा के घाटटेमनी पुल पर बाघ नदी के तट पर महाराष्ट्र बॉर्डर को बंद किरनापुर एसडीएम के निर्देश पर बंद कर दिया गया है। विदित हो कि जिले में अभी कोरोना संक्रमितों की संख्या तीन है। वहीं कुछ और संदिग्धों की जांच अभी तक प्राप्त नहीं हुई है। दूसरी ओर जिले में लोगों का अन्य राज्यों से आना का सिलसिला बदस्तूर जारी है। ऐसे में प्रशासन द्वारा एतिहातन बॉर्डर क्षेत्रों को सील किया जा रहा है। वहीं महाराष्ट्र राज्य से आने वाले सभी लोगों पर निगरानी रखी जा रही है।
जानकारी के अनुसार लांजी तहसील के अंतर्गत डोंगरगांव निवासी की ट्रेवल हिस्ट्री के अनुसार इस व्यक्ति का एक साथी जो महाराष्ट्र के चंद्रपुर निवासी है, वह कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। यह युवक 17 मई को मुंबई कल्याण से उक्त युवक के साथ आया था। जिसके चलते प्रशासन ने डोंगरगांव को पूरी तरह से सील कर दिया है। वहीं डोंगरगांव निवासी का सैंपल लेकर उसे जांच के लिए भेजा जा रहा है। वहीं उक्त व्यक्ति को होम क्वॉरंटाइन भी किया गया है। उसके साथी को कोरोना पॉजिटिव होने के चलते यह इसे भी संदिग्ध के रुप देखा जा रहा है। हालांकि, जांच रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी।
इधर, ग्राम मुंडेसरा और डुडवा के घाटटेमनी पुल पर बाघ नदी के तट पर महाराष्ट्र बॉर्डर को बंद कर दिया गया है। किरनापुर एसडीएम निकिता मण्डलोई, तहसीलदार किरनापुर राजेन्द्र तेकाम, राजस्व निरीक्षक किरनापुर, हल्का पटवारी, ग्राम सरपंच, सचिव, ग्राम रोजगार सहायक नदी तट पर पहुंचे थे। इस दौरान वहां से होकर गुजरने वाले रास्ता का निरीक्षण किया गया। साथ ही उक्त मार्ग को बंद करने के निर्देश दिए गए है। दरअसल, गोंदिया जिले में कोरोना पॉजिटिव की बढ़ती संख्या को ध्यान में रखते हुए मप्र-महाराष्ट्र बार्डर बंद किए जाने के लिए मुंडेसरा, पानगांव और डुडवा के घाटटेमनी मार्ग सील करने के पंचायत को निर्देश दिए गए।
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.