वरिष्ठ कांग्रेस नेता के बेटे ने किया सुसाइड

बहराइच में रेलवे क्राॅसिंग ओवरब्रिज से लगाई छलांग

<p>Congress</p>

पत्रिका न्यूज नेटवर्क

बहराइच. वरिष्ठ कांग्रेस नेता अशोक चोपड़ा के बेटे रवि चोपड़ा (32) ने दरगाह रेलवे क्रासिंग ओवरब्रिज से छलांग लगाकर अपनी जान दे दी। बताया जा रहा है कि वह लंबे समय से उनकी मानसिक अवस्था ठीक नहीं चल रही थी। दिल्ली में उनका इलाज चल रहा था। नगर कोतवाली के नानपारा बाईपास निवासी कांग्रेस नेता अशोक चोपड़ा के बेटे रवि चोपड़ा ने सोमवार की देर रात रेलवे क्राॅसिंग ओवरब्रिज से छलांग लगा दी।

इसे भी पढ़ें- कांग्रेस की फंडिंग से चल रहा किसान आंदोलन, नहीं वापस होंगे कृषि कानून : विनय कटियार

उन्हें तत्काल मेडिकल काॅलेज ले जाया गया, जहां मंगलवा की सुबह उनकी मौत हो गई। अशोक चोपड़ा के मुताबिक उनके पुत्र फिलहाल मानसिक रूप से अस्वस्थ चल रहे थे। वह डिप्रेशन में चले गए थे। मौत की खबर सुनने के बाद कांग्रेस नेता के आवास पर सांत्वना देने वालों का तांता लगा रहा। अंतिम संस्कार त्रिमुहानी घाट पर किया गया।

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.