कोरोना से लडऩे में आपके क्षेत्र के माननीय क्या कर रहे देखें

मुख्यमंत्री की ओर से एक-एक करोड़ रुपए की राशि विधायक कोष से कोरोना वायरस के लिए देने की अनुमति के बाद विधायकों ने अनुशंसा कर दी है, लेकिन अभी तक अधिकांश सरकारी कागजों में ही सिमटी है।

<p>मुख्यमंत्री की ओर से एक-एक करोड़ रुपए की राशि विधायक कोष से कोरोना वायरस के लिए देने की अनुमति के बाद विधायकों ने अनुशंसा कर दी है, लेकिन अभी तक अधिकांश सरकारी कागजों में ही सिमटी है।</p>

चौमूं. मुख्यमंत्री की ओर से एक-एक करोड़ रुपए की राशि विधायक कोष से कोरोना वायरस के लिए देने की अनुमति के बाद विधायकों ने अनुशंसा कर दी है, लेकिन अभी तक अधिकांश सरकारी कागजों में ही सिमटी है। संकट की घड़ी में विधायकों की अनुशंसा पर जिला प्रशासन की ओर से शीघ्र अमल किया जाए तो तात्कालिक आवश्यकताओं की पूर्ति हो सकती है।
कृषि मंत्री व झोटवाड़ा विधायक लालचंद कटारिया ने मुख्यमंत्री राहत कोष में विधायक कोष से 25 लाख रुपए क्षेत्र की जनता के लिए दिए हैं।
आमेर विधायक डॉ. सतीश पूनिया ने करीब साढ़े सात लाख रुपए खर्च किए हैं। जिनमें ऑक्सीजन सिलेंडर, मेडिकल बैड, मास्क आदि पर खर्च किए हैं। विधायक ने अपने निजी खर्च से 165 स्प्रे मशीन व केमिकल दिए हैं। जिनकी लागत करीब 5 लाख है।
चौमूं विधायक रामलाल शर्मा ने विधायक कोष से 10 लाख रुपए की अनुशंसा खाद्यान्न आपूर्ति के लिए की है। स्वास्थ्य केन्द्रों में चिकित्सा उपकरण के लिए 3.50 लाख, मास्ट एवं सेनटाइजर उपलब्ध करवाने एवं तीन लाख रुपए की अनुशंसा सोडियम हाइपोक्लोराइट छिड़काव एवं मशीन क्रय करने के लिए की है।
शाहपुरा विधायक आलोक बेनीवाल ने मेडिकल किट, मास्क, सैनिटाजर, राशन सामग्री के लिए विधायक कोष से 11 लाख रुपए की अनुशंसा विधायक कोटे से की है। इसमें से शाहपुरा उपखंड अधिकारी को 6 लाख व चौमूं उपखंड अधिकारी को 5 लाख रुपए की राशि स्वीकृत की है। इसमें से शाहपुरा में 1 लाख रुपए का सेनेटाइजर एवं मास्क वितरित करवा दिए। कोटपूतली विधायक राजेन्द्र यादव ने राशन सामग्री, सेनेटाइजर व मास्क खरीदने के लिए विधायक कोष से 25 लाख स्वीकृत किए हैं, लेकिन स्वीकृत राशि के तहत अभी तक सामान उपलब्ध नहीं हो पाया है।
विराटनगर विधायक इन्द्रराज गुर्जर का कहना है कि विधायक कोष से मेडिकल किट, राशन सामग्री के लिए 53 लाख रुपए की राशि की स्वीकृति दी है। इसमें से एक लाख रुपए के मास्क व सेनेटाइजर उपलब्ध हो चुके हैं।
जमवारामगढ़ विधायक गोपाल मीना का कहना है कि अब तक विधायक राशि में से एक लाख रुपए सेनेटाइजर व मास्क के लिए उपलब्ध कराए हैं। मास्क व सेनेटाइजर ग्राम पंचायतों के माध्यम से वितरित किए जा चुके हंै। खाद्य सामग्री के लिए 10 लाख रुपए की राशि की अनुशंसा विधायक क्षेत्रीय विकास निधि से की है।
चाकसू विधायक वेदप्रकाश सोलंकी ने विधायक कोटे से स्वीकृत एक लाख के मास्क व सेनेटाइजर चाकसू के सेटेलाइट अस्पताल में उपलब्ध करवाए। वहीं विधायक कोटे से 20 लाख, कोटखावदा, 5 लाख चाकसू, 5 लाख माधोराजपुरा, 5 लाख रुपए की राशि की अनुशंसा रेनवाल मांजी के राजकीय अस्पताल के लिए की है। दूदू विधायक बाबूलाल नागर ने बताया कि विधायक कोष की राशि में से एक लाख रुपए के मास्क व सेनेटाइजर वितरित किए हैं। पांच लाख रुपए की राशि की अनुशंसा फ ागी, मौजमाबाद, बोराज, दूदू, बिचून सीएचसी में जरूरी उपकरण व सामग्री उपलब्ध करवाने के लिए की है। दो करोड़ रुपए राशन सामग्री के लिए अनुशंसा की है।
बगरू विधायक गंगा देवी ने 38 लाख रुपए देने की अनुशंसा कर चुकी हैं। इसमें से 3 लाख रुपए से सेनेटाजर व मास्क उपलब्ध करवा दिए गए हैं। शेष 35 लाख रुपए की राशि जरूरतमन्द लोगों के राशन खाद्य सामग्री के लिए काम आएंगे।
विधानसभा-विधायक- अनुशंसा
दूदू- बाबूलाल नागर- 02 करोड़ 06 लाख
विराटनगर-इन्द्रराज गुर्जर-53 लाख
बगरू- गंगा देवी-38 लाख
चाकसू-वेदप्रकाश सोलंकी- 36 लाख
झोटवाड़ा- लालचंद कटारिया- 25 लाख
कोटपूतली- राजेन्द्र यादव- 25 लाख
चौमूं-रामलाल शर्मा- 16.50 लाख
शाहपुरा-आलोक बेनीवाल-11 लाख
जमवारामगढ़-गोपाल मीना-11 लाख
आमेर-सतीश पूनिया-7.50 लाख
बस्सी-लक्ष्मण मीणा-06 लाख

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.