बागपत

तस्वीरें: राहुल गांधी पर फूलों की बारिश कर ‘भारत जोड़ा’ यात्रा का स्‍वागत

9 Photos
Published: January 04, 2023 02:12:00 pm
1/9

राहुल गांधी पर फूलों की बारिश करके लोगों ने ‘भारत जोड़ा’ यात्रा का स्‍वागत किया।इसके साथ ही, बागपत में भारत जोड़ो यात्रा के स्वागत के लिए किसान ट्रैक्टर-ट्रॉली में फूल लेकर पहुंचे हैं। किसान करीब 4 क्विंटल फूल लेकर यात्रा में शामिल होने आए हैं। उनका कहना है कि उनके बागपत में राहुल गांधी जमीन पर नहीं फूलों पर चलेंगे।

2/9

राहुल गांधी की भारत जो़ड़ो यात्रा बुधवार सुबह बागपत मवीकला से शुरू हो चुकी है। कल यात्रा में सभी लोगों का काफिला मवीकलां गांव में बनाए गए जर्मन हेंगरों में रुका था। जो आज सुबह 6.30 बजे से यात्रा फिर शुरू हो गई है।

3/9

कानपुर के हास्य कलाकार राजीव निगम ने भारत जोड़ो यात्रा में राहुल गांधी के साथ कदम मिलाए।

4/9

यात्रा में शामिल पूर्व केंद्रीय मंत्री जयराम रमेश चाय पीने के लिए एक स्टॉल पर रुक गए।

5/9

असम कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष भूपेन कुमार ने राहुल गांधी को भारत जोड़ो यात्रा से संबंधित पुस्तक भेंट कर असम के कार्यकर्ताओं का संघर्ष साझा किया।

6/9

भारत जोडो़ यात्रा दिल्ली में 9 दिन के विश्राम के बाद मंगलवार से यूपी गाजियाबाद से शुरू हुई थी। इसमें राहुल गांधी का साथ देने के लिए बहन प्रियंका गांधी भी शामिल हुई थी।

7/9

दिल्ली के गांधीनगर के रहने वाले 55 साल के अनिल कुमार PPE किट पहनकर यात्रा में चल रहे हैं। अनिल राजस्थान के जयपुर से इस यात्रा में जुड़े थे।

8/9

यात्रा में जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्ला भी शामिल हुए। तस्वीर में देखिए कैसे उन्होंने राहुल गांधी को गले लगाया और प्रियंका गांधी से हाथ मिलाया।

9/9

राहुल गांधी ने स्कूल की छुट्टी के बाद घर लौट रहे छात्र-छात्राओं से भी बातचीत की और फोटो खिंचवाई।

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.