यह भी पढ़ें
इन दो लोगों की वजह से 44 लोग हुए कोरोना के शिकार, एक ही परिवार के 17 बीमार
सभी राशन वितरण करने वाले कोटेदार को दिशा निर्देश दिए गए हैं कि बिना सैनिटाइजर या साबुन से हाथ धोए किसी को भी राशन नहीं मिलेगा। आपूर्ति निरीक्षक राहुल पटेल ने जानकारी देते हुए बताया है कि यह राशन मुफ्त में बांटा जाएगा राशन डीलरों को दिशा निर्देश जारी किए गए हैं। यह राशन अंतोदय कार्ड धारकों के अलावा जो लोग मनरेगा जॉब कार्ड धारक हैं और उनके पास राशन कार्ड है व दहाड़ी मजदूर जो श्रम विभाग में पंजीकृत है। उन्हें फ्री में राशन बांटा जाएगा यदि श्रम विभाग या मनरेगा में पंजीकृत मजदूरों के पास राशन कार्ड नहीं है तो वे राशन डीलर के यहां कागज जमा कराएं, जिसके बाद उनका कार्ड बनाया जाएगा और राशन दिया जाएगा। यह भी पढ़ें: Coronavirus की जंग के बीच Ambulance ड्राइवरों ने की हड़ताल पर जाने की घोषणा, लखनऊ तक मचा हड़कंप राशन बांटने की प्रक्रिया सुबह 6:00 बजे से रात 9:00 बजे तक चलेगी। जिसके लिए सभी ई पॉश मशीनों को सुबह 6:00 बजे से रात्रि 9:00 बजे तक क्रियाशील रखा जाएगा। इसके साथ ही सख्त हिदायत दी गई है कि राशन वितरण के दौरान पुलिस की व्यवस्था हो तथा साबुन अथवा सैनिटाइजर से हाथ धोने के बाद ही राशन दिया जाए और ई पोस मशीन का प्रयोग किया जाए। इस बार कार्ड धारको को 3 माह तक एक कार्ड पर 1 किलो दाल का भी वितरण किया जाएगा।