1698 हैंडपंपों ने तोड़ा दम, 1473 की धार हुई कम

इस वर्ष जिले का औसत भूजलस्तर छह मीटर सुधार, एक भी नल जल योजना नहीं हुई बंद, जलस्रोतों की सुध लेना और बारिश का जल सहेजना हुआ जरुरी

<p>1698 hand pumps dry in Barwani district</p>

बड़वानी. सतपुड़ा की पर्वत श्रेणियों से सटकर बसा बड़वानी जिला भीषण गर्मी के लिए विख्यात है। इस बार गर्मी के सीजन में यहां औसत तापमान 44 डिग्री से ऊपर पहुंचा था। इससे गत मई माह तक जिले के 1698 हैंडपंपों ने साथ छोड़ दिया है। वहीं 1473 हैंडपंप ऐसे हैं, जिनकी धार कम हो चुकी है। हालांकि राहत वाल बात हैं कि पिछले वर्ष बेहतर बारिश से इस बार भू जलस्तर में करीब 6 मीटर सुधार आया है।
लोक स्वास्थ्य यांत्रिका कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले के 706 ग्रामों में कुल 13 हजार 997 हैंडपंप स्थापित है। इसमें से 10 हजार 826 में पर्याप्त पानी है। जबकि 1473 में पानी कमी होने से धार कम होने लगी है, तो 1698 हैंडपंप बंद हो चुके है। इसमें 1533 हैंडपंप पानी कमी से सूख चुके है। 40 भरे पटे हैं, तो 79 की पाइप लाइन गिरने से उपयोगहीन है। हालांकि विभाग के तकनीशियनों ने गत माह 1190 हैंडपंपों की दुरुस्ती कर सुचारु रखने का प्रयास किया है। उल्लेखनीय है कि गर्मी के दौरान जिले के पहाड़ी अंचलों में पेयजल की मशक्कत रहती है। ऐसे क्षेत्रों में नल जल योजनाएं भी दम नहीं भर पाती।
बड़वानी में सर्वाधिक जलस्तर सुधरा
वहीं जिले के भू जलस्तर की बात करें तो मई 2020 की तुलना में इस बार औसत भू जलस्तर 5.9 मीटर सुधरा है। इसमें बड़वानी में सर्वाधिक बड़वानी में 9.94 मीटर जलस्तर अधिक है। इसी तरह ठीकरी में 4.99, राजपुर में 3.44, पाटी में 9.24, सेंधवा में 4.48, निवाली में 2.63, पानसेमल में 5.57 मीटर सुधार आया है। वहीं 31 मई तक स्थिति में जिले की सभी 305 नल जल योजनाएं सुचारु रही।
जिले में भूजलस्तर की स्थिति
विकासखंड- मई 2020- मई 2021
बड़वानी- 29.10- 19.16
ठीकरी- 28.20- 23.21
राजपुर- 28.40- 24.96
पाटी- 36.20- 26.96
सेंधवा- 33.22- 28.74
निवाली- 28.29- 25.63
पानसेमल- 27.61- 22.04
औसत- 30.15- 24.25
हैंडपंपों की स्थिति
-बड़वानी (कुल ग्राम) : 706
-कुल हैंडपंप : 13997
-पर्याप्त पानी : 10826
-पानी की कमी : 1473
-कुल चालु हैंडपंप : 12299
-बंद हैंडपंप : 1698
-भरे पटे : 40
-पाइप लाइन गिरी : 79
-जलस्तर गिरा : 1533
-मई माह में हैंडपंप सुधार : 1190

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.