Ram Mandir के बाहर कोदंड रूप में भी विराजमान होंगे श्री राम

राम जन्मभूमि परिसर में लगाए जाने के लिए भगवान श्री राम 5 फुट की कोदंड प्रतिमा पहुंची अयोध्या

<p>Ram Mandir के बाहर कोदंड रूप में भी विराजमान होंगे श्री राम</p>
पत्रिका न्यूज़ नेटवर्क
अयोध्या. राम जन्मभूमि परिसर में भगवान श्री राम के 5 फुट कोदंड प्रतिमा को लगाए जाने के लिए आज विशेष धातु से तैयार कर श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट को सौंप दिया है। जिसे अभी विश्व हिंदू परिषद मुख्यालय कारसेवकपुरम में सुरक्षित रखा गया है।
राम मंदिर निर्माण का कार्य शुरू हो चुका है मंदिर निर्माण के लिए 40 फुट गहराई तक हटाए गए मलबे को अब भरे जाने का कार्य ( ग्राउंड इंप्रूवमेंट ) किया जा रहा है। वही मंदिर निर्माण व राम जन्मभूमि परिसर के विकास में अपनी भावना के अनुसार सहयोग दे रहे हैं जिसको लेकर आज राम जन्मभूमि परिसर में भगवान श्री राम की भव्य प्रतिमा लगाए जाने के लिए ग्वालियर के राम भक्त द्वारा मेटल कोटेड फाइबर धातु से बनी भगवान राम की कोदंड प्रतिमा श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चम्पतराय को सौंपा है। नीचे अभी रामघाट क्षेत्र स्थित कारसेवक पुरम में सुरक्षित रखा गया है ट्रस्ट के मुताबिक इस प्रतिमा को लगाए जाने के लिए विचार किया जाएगा इसके अनुरूप की स्थान पर इस प्रतिमा को स्थापित की जाएगी।
प्रतिमा को लेकर श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने बताया कि ग्वालियर के एक मूर्तिकार है उन्होंने फाइबर की भगवान राम की एक खड़ी प्रतिमा बनाई है और उनकी कल्पना है कि भगवान श्री राम जब लंका पर विजय प्राप्त किया और रावण के चंगुल से माता सीता मुक्त हो गई उस समय भगवान को कैसी प्रसन्नता हुई होगी उसी प्रसन्नता को इस प्रतिमा के चेहरे पर दर्शाया गया है मेटल कोटेड फाइबर है। क्योंकि 5 फुट लंबी कोदंड प्रतिमा है यह भक्त की श्रद्धा थी जिसको यहां समर्पित किया है इस पर विचार किया जाएगा कि इस प्रतिमा कहाँ रखी जाए।
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.