अयोध्या में हो रही 3 करोड़ की रामलीला को मिली 80G छूट की प्राविधान

अयोध्या की रामलीला के अध्यक्ष सुभाष मालिक ने बताया इस वर्ष और भी भव्यता के साथ हो रही रामलीला, 12 से अधिक बॉलीवुड स्टार निभा रहे हैं भूमिका।

<p>अयोध्या में हो रही 3 करोड़ की रामलीला को मिली 80G छूट की प्राविधान</p>
अयोध्या. राम मंदिर के बाद अब अयोध्या की रामलीला के मंचन के लिए 80G की सुविधा मिल गई है। दरसल अयोध्या के सरयू तट स्थित चल रही रामलीला विश्व की सबसे बड़ी रामलीला बन चुकी है। और यह पहली ऐसी रामलीला है जिसमे 12 से अधिक बॉलीवुड स्टार शामिल हो रहे हैं। जिसे देखने वालों की भी संख्या 20 करोड़ के लगभग पहुंच गई है। अयोध्या की रामलीला समिति की मानें तो इस मंचन में लगभग तीन करोड़ रुपए खर्च किए जा रहे हैं।
राम मंदिर के बाद रामलीला को भी आयकर मे छुट

अयोध्या में भगवान श्री राम के भक्त मंदिर का निर्माण हो रहा है यह मंदिर विश्व की सबसे खूबसूरत व भव्य बनाए जाने का कार्य किया जा रहा है देश ही नहीं विश्व के कोने-कोने से श्री रामलला के दर्शन के लिए लोग अयोध्या पहुंच रहे हैं। और मंदिर निर्माण में भी बढ़-चढ़कर सहयोग दे रहे हैं जिसको देखते हुए प्रदेश सरकार ने राम मंदिर में दान देने वाले दानदाताओं को 80G की छूट दिए जाने का निर्णय लिया है श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट को छूट की अनुमति दी गई है। तो वहीं अब अयोध्या में विश्व स्तरीय रामलीला का भी आयोजन शुरू कर दिया गया है। इसमें देश के कई बड़ी हस्तियां इस रामलीला के मंचन के लिए अयोध्या पहुंच रहे हैं बॉलीवुड के स्टार इस रामलीला की भूमिका में अलग-अलग किरदार के रूप में दिखाई दे रहे हैं। जिसको लेकर अब प्रदेश व केंद्र सरकार ने रामलीला को भी 80G की छुट प्रदान की गई है।
करोड़ खर्च कर हो रही रामलीला

अयोध्या की रामलीला समिति के अध्यक्ष सुभाष मलिक ने बताया कि इस बार और भी भव्यता के साथ रामलीला का आयोजन किया जा रहा है जिसमें कई बड़े बड़े सुपरस्टार मंचन कर रहे हैं रामलीला के लिए 130 फीट लंबा मंच भी तैयार किया गया है इस मंच में लगभग 3 करोड़ रुपए खर्च हो रहे हैं। जिसको लेकर पूर्व में ही सरकार के द्वारा 80G की छूट मिली है।
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.