कभी दूसरों की बाइक मांगकर चलाते थे धोनी, आज गैराज में लगी है लग्जरी बाइक्स की लाइन

महेंद्र सिंह धोनी को किक्रेट के अलावा बाइक्स का भी खासा शौक है। यहां जानें धोनी के गैराज में कौन-कौन सी बाइक्स मौजूद हैं।

<p>कभी खरीदी थी सेकंड हैंड बाइक और आज गैराज में खड़ी हैं दुनिया की सभी महंगी बाइक्स, कुछ ऐसा है धोनी का बाइक कलेक्शन</p>

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को किक्रेट के अलावा बाइक्स का खासा शौक है। धोनी इस समय आईपीएल में भी काफी धूम मचा रहे हैं और आज हम उनके बेहतरीन बाइक कलेक्शन के बारे में बता रहे हैं। धोनी के गैराज में एक से बढ़कर एक महंगी बाइक्स मौजूद हैं।

महेंद्र सिंह धोनी की पहली बाइक यामाहा आरएक्स 100 थी, जिससे आज भी धोनी का बहुत ज्यादा लगाव है। धोनी की पहली बाइक सेकंड हैंड थी, जिसको उन्होंने 2003 में अपने दोस्त से खरीदा था। सेकंड हैंड यामाहा आरएक्स 100 धोनी ने लगभग 6 हजार में रुपये में खरीदी थी। धोनी ने उसके बाद उस बाइक को मॉडिफाई करवाया, जिसमें लगभग 20 हजार रुपये का खर्च आया था। ये बाइक आज भी धोनी के रांची वाले घर में खड़ी है और जब भी वो रांची जाते हैं तो उसे जरूर चलाते हैं।

धोनी के पास इसके आलावा बहुत सी बेहतरीन बाइक मौजूद हैं, जिनमें ये शामिल हैं…

कावासाकी निंजा एच2 (Kawasaki Ninja H2)
कावासाकी निंजा एच2 में 998 सीसी का 4 सिलेंडर इंजन दिया गया है जो कि 197 बीएचपी की पावर जनरेट करता है। इस बाइक की अधिकतम रफ्तार 400 किमी प्रति घंटा है। इस बाइक की एक्स शोरूम कीमत लगभग 33 लाख रुपये है।

यामाहा आरडी 350 (Yamaha RD350)
यामाहा आरडी 350 बाइक में 347 सीसी का इंजन दिया गया है जो कि 30.5 बीएचपी की पावर और 32.3 न्यूटन मीटर का टार्क जनरेट करता है।

हार्ले डेविडसन फैट बॉय (Harley Davidson Fatboy)
हार्ले डेविडसन फैट बॉय में 1745 सीसी ट्विन सिलेंडर इंजन दिया गया है जो कि 65 बीएचपी की पावर और 144 एनएम का टार्क जनरेट करता है। इस बाइक की एक्स शोरूम कीमत लगभग 19 लाख रुपये है।

कावासाकी निंजा जेडएक्स-14आर (Kawasaki Ninja ZX-14R)
कावासाकी निंजा जेडएक्स-14आर में 1441 सीसी का इंजन दिया गया है जो कि 197.3 बीएचपी की पावर जनरेट करता है। दुनिया की सबसे तेज बाइक्स की लिस्ट में शुमार इस बाइक की एक्स शोरूम कीमत लगभग 19 लाख रुपये है।

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.