कोलंबो। श्रीलंकाई नौसेना (Sri Lanka Navy) ने भारतीय मछुआरों पर घुसपैठ का आरोप लगाया है। उन्हें रोकने के लिए नौसेना ने उन्हें निशाना भी बनाया। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार इस दल को घुसपैठिया बताकर इन पर घातक हथियारों से हमला किया गया। इस हमले में एक भारतीय मछुआरा गंभीर रूप से घायल हो गया। श्रीलंका का आरोप है कि मछुआरों ने उनकी सीमा में जबरदस्ती घुसने की कोशिश की थी।
Pakistan: पेशावर के मदरसे में पढ़ाई कर रहे बच्चों पर हमला, धमाके में सात की मौत, 70 घायल
मछली पकड़ने वाले जाल को फाड़ा
वहीं मछुआरों ने अंतरराष्ट्रीय सीमा के उल्लंघन से साफ इनकार किया है। मछुआरों का कहना है कि उन पर न सिर्फ पत्थर फेंके गए बल्कि उनके मछली पकड़ने वाले जाल को भी फाड़ दिया गया। अधिकारियों के अनुसार श्रीलंका को इस घटना की आधिकारिक जानकारी दी गई।उनसे इसके बारे में स्पष्टीकरण भी मांग गया है। घायल मछुआरा तमिलनाडु के रामेश्वरम रहने वाला बताया गया है।
भारत और श्रीलंका में दूरियां क्यों
गौरतलब है कि भारत और श्रीलंका के संबंधों में मतभेद की शुरुआत श्रीलंका के गृहयुद्ध के समय से ही हो गई थी। श्रीलंका के तमिलों को लगता है कि भारत ने उन्हें धोखा दिया है, वहीं सिंहली बौद्धों को भारत से खतरा बताया गया है।
America: सुप्रीम कोर्ट की जज बनीं एमी कोनी बैरेट, डोनाल्ड ट्रंप ने किया था नामित
राजपक्षे शासन का चीन की ओर आकर्षण भी भारत के लिये चिंता का विषय है। अपने चुनाव प्रचार के दौरान भी गोतबाया राजपक्षे ने यह बात जनता के सामने रखी थी कि यदि वे सत्ता में आते हैं तो चीन के साथ रिश्तों को मजबूत करने पर अधिक जोर रहेगा।