नेपाल: प्रचंड अपनी बीमार पत्नी के इलाज के लिए मुंबई जाएंगे

Highlights

नेपाल में सियासी कलह अपने चरम पर पहुंच चुकी है।
यहां पर नेपाल कम्युनिस्ट पार्टी दो धड़ों में बंट गई है।

काठमांडू। नेपाल के पूर्व पीएम एवं नेपाल कम्युनिस्ट पार्टी के दूसरे धड़े के अध्यक्ष पुष्प कमल दहल प्रचंड (Pushpa Kamal Dahal) सोमवार को बीमार पत्नी सीता दहल के इलाज को लेकर मुंबई जाएंगे।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार प्रचंड का यह दौरा इस दौरान हो रहा है, जब नेपाल में सियासी कलह अपने चरम पर पहुंच चुकी है। यहां पर नेपाल कम्युनिस्ट पार्टी दो धड़ों में बंट गई है। एक का नेतृत्‍व पीएम केपी शर्मा ओली तो दूसरे का पुष्प कमल दहल प्रचंड कर रहे हैं।
https://twitter.com/ANI/status/1345721097883303941?ref_src=twsrc%5Etfw
प्रचंड वालू समूह ने पीएम ओली के खिलाफ मोर्चा खोल रखा है। यही नहीं प्रचंड ने ओली के खिलाफ दूसरे दौर के प्रदर्शन की तैयारी कर ली है। प्रचंड वाली कम्युनिस्ट पार्टी ने ऐलान किया है कि वह अपने आंदोलन के दूसरे दौर को जारी रखेगा।
नेपाल कम्युनिस्ट पार्टी के नेता हिमल शर्मा के अनुसार आंदोलन की पूरी रणनीति बन गई है। वहीं आम लोग भी ओली के खिलाफ उतर आए हैं। काठमांडू में शुक्रवार को प्रदर्शन में शामिल नेताओं ने संसद भंग कर ओली के फैसले की कड़ी निंदा की।
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.