एशिया

Pakistan: विपक्षी दलों ने बलूचिस्तान के लिए उठाई आवाज, ‘आजादी’ को लेकर विवाद

Highlights

‘पीडीएम’ ने कराची और बलूचिस्तान के बाद सोमवार को क्वेटा में तीसरी रैली निकाली।
क्वेटा में मरियम नवाज ने कहा कि पीडीएम बलूचिस्तान के साथ न्याय करेगा।

नई दिल्लीOct 27, 2020 / 01:34 pm

Mohit Saxena

मरियम नवाज।

पेशावर। पाकिस्तान में इन दिनों पूर्व पीएम नवाज शरीफ की अगुवाई में 11 विपक्षी दल जगह-जगह रैलियां निकाल रहे हैं। इन विपक्षी दलों ने मिलकर एक गठबंधन तैयार किया है जिसका नाम ‘पीडीएम’है।
‘पीडीएम’ ने कराची और बलूचिस्तान के बाद सोमवार को क्वेटा में तीसरी रैली निकाली। इस दौरान वीडियों लिंक के द्वारा पूर्व अपदस्थ पीएम नवाज शरीफ ने लंदन में पाक सेना और आईएसआई पर कई आरोप लगाए। वहीं क्वेटा में मरियम नवाज ने कहा कि पीडीएम बलूचिस्तान के साथ न्याय करेगा।
पाकिस्तान की पहली मेट्रो लाइन लाहौर में यात्रियों के लिए खुली

11 विपक्षी दलों के गठबंधन ‘पीडीएम’ ने गुजरांवाला और कराची के बाद बलूचिस्तान प्रांत की राजधानी क्वेटा में तीसरी रैली की। इस दौरान जहां वीडियो लिंक द्वारा पूर्व अपदस्थ पीएम नवाज शरीफ ने लंदन पाक सेना और आईएसआई पर आरोप लगाए, वहीं क्वेटा में मरियम नवाज ने कहा कि पीडीएम बलूचिस्तान के साथ न्याय करेगा। वहां के नागरिकों के लिए उनके अधिकारों को बहाल किया जाएगा।
बलूचिस्तान का भाग्य बदलने का वक्त

इस दौरान नवाज शरीफ ने कहा कि जनरल बाजवा पर आरोप लगाते हुए कहा कि 2018 में हुए चुनाव में उन्होंने रिकॉर्ड धांधली की है। इसका जवाब देना होगा। उन्होंने आईएसआई प्रमुख पर भी कई वर्षों तक राजनीति में दखल का आरोप लगाया। शरीफ ने कहा कि उन्हें बलूचों की तकलीफें पता हैं। यहां पर लापता पीड़ितों का दर्द उन्हें भी है। उधर, शरीफ की बेटी मरियम नवाज ने क्वेटा रैली में कहा,पाक और बलूचिस्तान का भाग्य बदलने का वक्त आ गया है। अब आपके पति और भाई या बलूच नागरिक लापता नहीं होंगे।
मरियम ने कहा कि दरअसल, इस काम के लिए वे लोग जिम्मेदार नहीं जो शासन करते हैं, बल्कि उनके तार कोई और खींचता है। उन्होंने कहा कि तानाशाही का सूरज डूबने को तैयार है। इमरान का कठपुतली शो बहुत जल्द खत्म हो जाएगा। इस दौरान पीपीपी के बिलावल भुट्टो जरदारी ने भी वीडियो लिंक के जरिए मरियम के भाषण का समर्थन किया। उन्होंने बलूचिस्तान के लोगों को न्याय देने का आश्वासन दिया।
Pakistan: पेशावर के मदरसे में पढ़ाई कर रहे बच्चों पर हमला, धमाके में सात की मौत, 70 घायल

‘आजाद बलूचिस्तान’ पर छिड़ा विवाद

क्वेटा की इस रैली में एक पल ऐसा भी आया जब बलूचिस्तान को आजाद करने की मांग उठने लगी। पीडीएम की रैली में उस वक्त विवाद पैदा हो गया। रैली में जमीयत उलेमा-ए-पाकिस्तान के नेता औवैस नूरानी ने ‘आजाद बलूचिस्तान’ को तैयार करने की घोषणा कर डाली। उन्होंने कहा, बलूचिस्तान की जनता को लूटा जा रहा है। इमरान के कठपुतली सीएम कमला खान अलयानी ने इस बयान पर आपत्ति जाहिर की है।

Home / world / Asia / Pakistan: विपक्षी दलों ने बलूचिस्तान के लिए उठाई आवाज, ‘आजादी’ को लेकर विवाद

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.