देश-दुनिया में होली की धूम, PAK पीएम इमरान खान ने दी शुभकामनाएं, बलूचिस्तान में दो दिन की छुट्टी

HIGHLIGHTS:

इमरान खान ( Imran Khan ) ने पाकिस्तानी हिन्दुओं ( Pakistani Hindu ) को होली की शुभकामनाएं दी
बलूचिस्तान ( Balochistan ) में दो दिन की छुट्टी का ऐलान किया गया है
होली ( #Holi2020 ) का पर्व हिंदुओं के लिए विजय का दिन है: सीएम कमाल खान

<p>Celebration of Holi In Pakistan</p>

इस्लामाबाद। भारत में जहां होली ( #Holi2020 ) का पावन पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है, वहीं दुनिया के कई देशों में भी धूमधाम के साथ होली का जश्न मनाया जा रहा है। पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान में जमकर होली मनाई जा रही है।

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ( PM Imran Khan ) ने सोमवार को हिन्दुओं को होली की बधाई दी। पाकिस्तान में सोमवार और मंगलवार को होली मनाई जा रही है। इमरान खान ने ट्वीट करते हुए लिखा ‘हिन्दू संप्रदाय के लोगों को रंगों के त्यौहार होली की शुभकामनाएं’।

https://twitter.com/ImranKhanPTI/status/1236849622687068161?ref_src=twsrc%5Etfw

बलूचिस्तान में दो दिन की छुट्टी

पाकिस्तान के बलूचिस्तान में होली को लेकर दो दिन के अवकाश की घोषणा की गई है। मुख्यमंत्री जाम कमाल खान ने रविवार को एक अधिसूचना जारी करते हुए 9 और 10 मार्च को हिन्दू समुदाय के लिए अवकाश घोषित किया था। इससे पहले 2016 में पहली बार पाकिस्तान का सिंध प्रांत में हिंदू समुदाय के लिए होली पर अवकाश का ऐलान किया गया था।

होली 2020 : होलिका दहन की राख दिला सकती है तकलीफों से छुटकारा, ये 10 उपाय हैं कारगर

आपको बता दें कि पाकिस्तान में करीब 2 फीसदी हिन्दुओं की आबादी है। पाकिस्तान की 20 करोड़ की आबादी में सिंध प्रांत में सबसे अधिक हिन्दू रहते हैं।

हिंदू समुदाय हमारी परंपराओं और संस्कृति का हिस्सा: सीएम कमाल खान

बलूचिस्तान के मुख्यमंत्री कमाल खान ने होली के मौके पर हिंदू समुदाय को शुभकामनाएं भी दीं। उन्होंने कहा कि होली का पर्व हिंदुओं के लिए विजय का दिन है और रंगों का इस्तेमाल बसंत ऋतु का प्रतीक है।

उन्होंने कहा कि बलूचिस्तान में सदियों से हिंदू समुदाय हमारी परंपराओं और संस्कृति का हिस्सा रहा है। सीएम कमाल खान ने कहा कि बलूचिस्तान में हिन्दूओं को बहुसंख्यक आबादी की ही तरह धार्मिक स्वतंत्रता और बराबर का अधिकार हासिल है। देश और प्रांत की प्रगति में हिंदू समुदाय का महान योगदान रहा है।

Holi 2020 : होली पर आजमाएं आसान वास्तु टिप्स, सुख-समृद्धि की होगी वृद्धि

खान ने कहा कि लोगों के अधिकारों और धार्मिक आजादी की गारंटी की सुरक्षा के लिए हिंदुओं को झाब में उनका प्राचीन मंदिर सौंपा गया, जबकि क्वेटा गुरुद्वारा सिख समुदाय को सौंपा गया।

बता दें कि पाकिस्तान में हिन्दुओं व अन्य अल्पसंख्यक समुदायों के साथ अत्याचार होता रहा है। हाल ही ऐसे कई मामले सामने आए, जिसको लेकर पाकिस्तान की इमरान सरकार पर अल्पसंख्यकों की रक्षा न करने को लेकर सवाल खड़े हुए हैं।

Read the Latest World News on Patrika.com. पढ़ें सबसे पहले World News in Hindi पत्रिका डॉट कॉम पर. विश्व से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर.

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.