एशिया

Japan के जलक्षेत्र में चीनी पोत की घुसपैठ से बढ़ा तनाव, विरोध दर्ज कराया

Highlights

लगातार तीसरे दिन चीन ने वहां से हटने इनकार कर दिया।
जापान के नियंत्रण वाले दक्षिणी सेंकाकू द्वीप में अकसर कई बार इस तरह की घटना हो चुकी है।

नई दिल्लीOct 13, 2020 / 11:16 pm

Mohit Saxena

दक्षिणी सेंकाकू द्वीप।

बीजिंग। जापानी जलक्षेत्र में चीनी तटरक्षक बलों के दो जहाजों के प्रवेश करने के कारण तनाव बढ़ गया है। पूर्व चीन सागर द्वीपसमूह से जुड़े इस जल क्षेत्र में प्रवेश के बाद मंगलवार को लगातार तीसरे दिन चीन ने वहां से हटने से इनकार कर दिया। इसके बाद जापान ने विरोध दर्ज कराया है।
US ELECTION 2020: बिडेन ने ट्रंप पर बढ़त बनाई, इलेक्टोरल वोट्स जीतने के मौके बढ़े

जापानी तटरक्षक अधिकारियों के अनुसार चीन के दो जहाज जापान के दावे वाले जलक्षेत्र में रविवार की सुबह घुस गए। इस दौरान मछली पकड़ने वाली जापानी नौका के समीप जाने का प्रयास किया। इस पर चालक दल के तीन लोग सवार थे।
अफसरों के अनुसार चीन के दोनों जहाज अब भी यहां पर मौजूद हैं। वे लगातार जापान के निर्देशों को अनसुना कर रहे हैं।

दरअसल चीनी तटरक्षक जहाज अकसर जापान के नियंत्रण वाले दक्षिणी सेंकाकू द्वीप के आसपास जलक्षेत्र का उल्लंघन करते रहे हैं। इस क्षेत्र पर चीन का भी दावा रहा है।
मुख्य कैबिनेट सचिव कत्सुनोबू कातो ने मंगलवार को बताया कि चीनी तटरक्षक बलों का दो जहाज जापानी जलक्षेत्र में मौजूद है। उन्होंने कहा कि जापान ने चीन से इसका सख्त विरोध किया है। वह मांग कर रहा है कि चीनी जहाज तुरंत जापानी जलक्षेत्र से निकल जाएं।
Libya: बंधक बनाए गए सातों भारतीय रिहा, आतंकियों ने पिछले महीने किया था किडनैप

उन्होंने कहा कि जापान अपने जल,थल और वायु क्षेत्र का बचाव करने में सक्षम है। जापानी तट रक्षक अधिकारियों का कहना है कि मछली पकड़ने वाली नौका अभी भी सुरक्षित है। उसके चालक दल के सदस्यों से बात हुई है।

Home / world / Asia / Japan के जलक्षेत्र में चीनी पोत की घुसपैठ से बढ़ा तनाव, विरोध दर्ज कराया

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.