एशिया

जापान में एक माह के अंदर दूसरा भूकंप का झटका, रिक्टर स्केल पर 6.0 तीव्रता मापी गई

जापान के होंशू द्वीप के पूर्वी तट पर भूकंप के झटके महसूस किए गए , इस माह की शुरुआत में बीते शनिवार को देश में 6.6 की तीव्रता का भूकंप आया था।

नई दिल्लीMay 14, 2021 / 09:01 am

Mohit Saxena

earthquake in Japan

टोक्यो। जापान के होंशू द्वीप के पूर्वी तट पर शुक्रवार को तड़के भूकंप के झटके महसूस किए गए। इसकी तीव्रता रिक्ट स्केल पर 6.0 मापी गई है। ये जानकारी नेशनल सेंटर फॉर सीसमोलॉजी ने दी है। हालांकि इस झटके से किसी तरह के जानमाल का नुकसान नहीं हुआ है। प्रशासन की ओर से सुनामी की चेतावनी नहीं जारी की गई है। यह भूकंप सुबह 5:28 बजे आया था।

यह भी पढ़ें

कोरोना से रिकवर होने के बाद भी खतरा बरकरार, हार्ट अटैक का शिकार हो रहे लोग

6.6 की तीव्रता का भूकंप

जापान की मौसम एजेंसी (जेएमए) का कहना है कि इस माह की शुरुआत में शनिवार को देश में 6.6 की तीव्रता का भूकंप आया था। ये भूकंप उत्तरपूर्वी तटीय क्षेत्र में आया था। भूकंप का केंद्र प्रशांत महासागर में 60 किलोमीटर (37 मील से अधिक) की गहराई में दर्ज किया गया था। इसके झटके राजधानी टोक्यो के साथ देश के उत्तरी और पूर्वी क्षेत्रों में भी देखने को मिले।

अप्रैल में भी आया भूकंप

जापान के मियागी प्रांत (Earthquake in Japan Miyagi) में 18 अप्रैल को भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। इसकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 5.8 तक मापी गई थी। वहीं जापान के कुछ हिस्सों में भूकंप का स्तर 4 तक मापा गया था। मियागी प्रांत इस समय भूकंप का केंद्र बना हुआ है। यहां पर लगातार झटके महसूस किए जा रहे हैं। मियागी प्रांत में भूकंप सुबह 9:29 बजे करीब आया था। जापान में 2011 में 9 की तीव्रता से आए भूकंप के बाद बड़ी तबाही देखने को मिली थी।

यह भी पढ़ें

केपी शर्मा ओली को फिर से मिली नेपाल की गद्दी, आज लेंगे प्रधानमंत्री पद की शपथ

2011 में हुआ था भारी नुकसान

जापान एक सीसमोलॉजी सक्रिय क्षेत्र (भूकंपीय रूप से सक्रिय क्षेत्र) में स्थित है। इसे रिंग ऑफ फायर (Ring of Fire) के नाम से भी जाना जाता है। यहां पर आए दिन भूकंप के झटके महसूस होते हैं। यहां पर वर्ष 2011 में 9.0 की तीव्रता का भूकंप आया था। भूकंप के बाद सुनामी में 15 हजार से अधिक लोगों की मौत हो गई थी। भूकंप के तेज झटकों से फुकुशिमा परमाणु संयंत्र को भारी नुकसान हुआ था। एक अनुमान के अनुसार करीब एक लाख लोग इस दौरान बेघर हो गए थे।

Home / world / Asia / जापान में एक माह के अंदर दूसरा भूकंप का झटका, रिक्टर स्केल पर 6.0 तीव्रता मापी गई

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.