Kim Jong Un को भारत का बधाई संदेश पसंद आया, सरकारी टेलीविजन पर दिखाया

Highlights

भारतीय राजदूत के संदेश को उत्‍तर कोरिया (North Korea) के सरकारी अखबार के साथ टीवी पर भी जगह मिली।
कोरियाई प्रायद्वीप (Korean Peninsula) में शांति की स्‍थापना के लिए भारत ने लंबे समय से अहम भूमिका निभाई है।

<p>उत्तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग उन।</p>
प्‍योंगयांग। उत्तर कोरिया ( North Korea) में भारत के राजदूत अतुल एम गोतसर्वे का तानाशाह किम जोंग उन को बधाई संदेश देना चर्चा का विषय बनता जा रहा है। भारतीय राजदूत के संदेश को न केवल उत्‍तर कोरिया के सरकारी अखबार में जगह मिली बल्कि टीवी पर भी उसका प्रसारण किया गया। दरअसल दुनिया से कटे उत्‍तर कोरिया में ऐसा बहुत कम होता है जब किसी विदेशी राजनयिक के संदेश को इतनी तवज्‍जो मिले।
बताया जा रहा है कि उत्‍तर कोरिया के सरकारी टीवी चैनल नेशनल टेलीव‍िजन ऑफ नॉर्थ कोरिया पर प्राइम टाइम में न केवल भारत का जिक्र किया बल्कि भारतीय राजदूत के संदेश को भी पढ़ा गया। भारतीय राजदूत अतुल एम गोतसर्वे ने किम जोंग उन को मार्शल बनाए जाने के आठ साल पूरे होने को लेकर एक बधाई संदेश भेजा था। इसके साथ ही फूलों का गुलदस्‍ता भी दिया था। इस संदेश में किम जोंग उन के स्‍वस्‍थ होने की कामना की गई थी।
उत्‍तर कोरिया के सरकारी अखबार रोडोंग स‍िनमुन में भी भारतीय राजदूत के बधाई संदेश को प्रमुखता से प्रकाशित किया गया। ये अखबार उत्‍तर कोरिया के आधिकारिक बयानों को प्रकाशित करता है। गौरतलब है कि कोरियाई प्रायद्वीप में शांति की स्‍थापना के लिए भारत ने लंबे समय से अहम महत्‍वपूर्ण भूमिका निभाई है। कोरियाई युद्ध में हजारों लोगों के इलाज के भारत ने अहम भूमिका निभाई थी। भारत के एंबुलेंस यूनिट ने दो लाख 20 हजार लोगों का इलाज किया था।
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.