नेपाल: बादल फटने से सिंधुपाल चौक पानी में डूबा, बाढ़ में तीन भारतीय सहित 23 लोग लापता

मध्य नेपाल में बादल फटने से पूरा इलाका टापू में तब्दील हो चुका है। इस इलाके में रहने वाले सैकड़ों परिवारों ने एक स्थानीय स्कूल में शरण ली है।

काठमांडू। नेपाल में लगातार हो रही भारी बारिश के कारण बाढ़ जैसे हालात बने हुए हैं। बाढ़ के खतरे को देखते हुए कई इलाकों से लोगों को सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाया जा रहा है। मध्य नेपाल में बादल फटने से पूरा इलाका टापू में तब्दील हो चुका है।

यह भी पढ़ें

लॉकडाउन के चलते केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, ड्राइविंग लाइसेंस और वाहनों के दस्तावेज की वैलिडिटी बढ़ाई

इन इलाके में रहने वाले सैकड़ों परिवारों ने मुख्य बाजार से सौ मीटर की दूरी पर स्थित एक स्थानीय स्कूल में शरण ली है। वहीं, सिंधुपाल चौक में अचानक आई बाढ़ के कारण कई लोगों के पानी में बहने की संभावना जताई जा रही है।

बादल फटने से 26 लोग लापता

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार तीन भारतीय साहित इसमें 23 लोग लापता बताए जा रहे हैं। इसमें चीनी लोगों को भी शामिल किया गया है। गौरतलब है कि मध्य नेपाल में बीते चार दिनों से भारी बारिश देखने को मिल रही है। बारिश के कारण कई जगहों पर जल जमाव देखने को मिल रहा है। गुरुवार को बादल फटने से सिंधुपाल चौक पर अचानक बाढ़ आने से 26 लोग लापता हो गए। अभी भी बचाव कार्य जारी है।

कई इलाकों में बाढ़ का पानी

स्वास्थ्य एवं जनसंख्या मंत्री शेर बहादुर तमांग के अनुसार मेलम्ची और इंद्रावती नदियों में आई बाढ़ में 30 से अधिक लोग लापता हैं। बाढ़ ने मेलम्ची पेय जल आपूर्ति परियोजना टिम्बू बाजार, चनाउत बाजार, तालामारंग बाजार और मेलम्ची बाजार में बांध को नुकसान पहुंचाया है।

Read more: महाराष्ट्र: कांग्रेस के अकेले चुनाव लड़ने के बयान पर सियासत, संजय राउत ने याद दिलाया बीजेपी का हश्र

राहत और बचाव कार्य जारी

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार बाढ़ के पानी मेलम्ची नदी के किनारे बने गांवों में करीब 300 झोपड़ियां बह गईं। वहीं लामजुंग जिले में भी कई घर पानी में बह गए। अधिकारियों के अनुसार निचले क्षेत्र में करीब 200 घरों पर खतरा मंडरा रहा है। सिंधुपाल चौक के मुख्य जिला अधिकारी अरुण पोखारेल का कहना है कि नेपाल पुलिस और सशस्त्र पुलिस बल की ओर से युद्धस्तर पर राहत और बचाव कार्य जारी है।

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.