एशिया

Nepal सीमा से भारत की जासूसी कर रहा ड्रैगन, रडार पर आई चीन की सैटेलाइट

Highlights

नेपाल (Nepal) पीलीभीत सीमा पर सुरक्षा को बढ़ा दी गई है, पूरे इलाके में अब तक एसएसबी और पुलिस ने पेट्रोलिंग को बढ़ा दिया है।
डीआईजी ने एयरफोर्स स्टेशन के अधिकारियों, आर्मी इंटेलिजेंस ने इस मुद्दे पर बातचीत की है।

नई दिल्लीSep 04, 2020 / 03:36 pm

Mohit Saxena

नेपाल सीमा से भारत की जासूसी कर रहा ड्रैगन, रडार पर आई चीन की सैटेलाइट।

नई दिल्ली। नेपाल सीमा पर चीन (China) की सैटेलाइट देखे जाने के बाद से सुरक्षा एजेंसियों में हलचल बढ़ गई है। इसकी खबर मिलते ही डीएम, एसपी पीलीभीत, डीआईजी बरेली रेंज, एसएसपी बरेली ने इंटेलिजेंस अधिकारियों से संपर्क साधा है। सभी सुरक्षा एजेंसियों से बातचीत हो रही है। नेपाल पीलीभीत सीमा पर सुरक्षा को बढ़ा दी गई है। पूरे इलाके में अब तक एसएसबी और पुलिस ने पेट्रोलिंग को बढ़ा दिया है। हालांकि अभी तक कोई सूचना नहीं मिली है।
पुलिस के मुताबिक सेंट्रल इंटेलिजेंस दिल्ली ने इस मामले में अलर्ट जारी किया है। उसने तस्वीर लिए जाने को लेकर लोगों को सतर्क कर दिया है। गुरुवार की रात तमाम अधिकारी और एजेंसियां सक्रिय हो गई हैं। मामले की छानबीन हो रही है। डीआईजी ने एयरफोर्स स्टेशन के अधिकारियों, आर्मी इंटेलिजेंस ने इस मुद्दे पर बातचीत की है। आईबी के अधिकारियों ने घटना को लेकर चर्चा की है। नेपाल सीमा पर तैनात अधिकारियों से इसकी पूरी जानकारी ली गई है। पेट्रोलिंग को बढ़ा दिया गया है।
भारत और चीन का विवाद

इस समय भारत-चीन का विवाद चरम पर है। गलवान घाटी के बाद पैंगॉग झील के पास 29 से 30 सितंबर के बाद हुई झड़प ने दोनों देशों के बीच संघर्ष बढ़ा दिया है। इस बीच दोनों देशों के बीच वार्ता का दौर जारी है। 1962 के बाद भारत और चीन ये सबसे बड़ा संघर्ष माना जा रहा है। उस दौरान करीब एक माह तक युद्ध चला था। गलवान की आर्मी पोस्ट पर तैनात भारतीय सेना के 33 जवान शहीद हो गए थे।
क्या है भारत-चीन सीमा विवाद

चीन अपनी विस्तारवादी सोच को बढ़ाव दे रहा है। 1962 के बाद चीन ने दोबारा इस तरह का आक्रामक रुख अपनाया है। पूरी दुनिया कोरोना संकट से जूझ रही है। ऐसे में इस तरह का विवाद चीन की मंशा को दर्शाता है। चीन चाहता है कि भारत इस संघर्ष में कूदे और वह आर्थिक रूप से और कमजोर हो जाए। हालांकि इस लड़ाई में भारत का पलड़ा भारी होने की आशंका है क्योंकि उसके साथ विश्व की बड़ी महाशक्तियां हैं। मगर चीन इस युद्ध को लड़कर अपनी शक्ति को पूरी दुनिया में दिखाना चाहता है।
भारत-चीन सीमा विवाद में न आए अमरीका

भारत-चीन सीमा पर बढ़ते तनाव को लेकर चीन ने अमरीका को चेतावनी जारी की है। उसका कहना है कि वह इस मामले में न पड़े। चीनी दूतावास के प्रवक्ता जी रोंग ने कहा कि चीन शांतिपूर्ण और मेत्रीपूर्ण परामर्श के माध्यम से उचित, तर्कसंगत का पक्षधर है। उन्होंने कहा कि दोनों पक्ष सीमा विवाद को लेकर कई स्तरों पर बातचीत करते आ रहे हैं और सीमा विवाद के शांतिपूर्वक समाधान की कोशिश कर रहे हैं।

Home / world / Asia / Nepal सीमा से भारत की जासूसी कर रहा ड्रैगन, रडार पर आई चीन की सैटेलाइट

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.