एशिया

चीन का सबसे लंबा स्पेस मिशन 90 दिन में हुआ पूरा, पृथ्वी पर लौटे अंतरिक्ष यात्री

अंतरिक्ष स्टेशन से गुरुवार की सुबह रवाना हुए थे। चीनी अंतरिक्ष यात्री अंतरिक्ष में करीब तीन माह के लिए काम करते हैं।

Sep 18, 2021 / 12:29 am

Mohit Saxena

Chinese astronauts

बीजिंग। चीन (China) के अब तक के सबसे लंबे मिशन को पूरा कर अंतरिक्ष यात्री शुक्रवार को धरती पर लौट आए। वे अंतरिक्ष स्टेशन पर 90 दिनों तक रहे।

अंतरिक्ष यात्री नी हाइशेंग, लियू बोमिंग और टैंग होंगबो स्थानीय समयानुसार शुक्रवार को दोपहर डेढ़ बजे के बाद ‘शेनझोउ-12’ अंतरिक्ष यान के जरिए पृथ्वी पर लौटे। वे अंतरिक्ष स्टेशन से गुरुवार की सुबह रवाना हुए थे।

ये भी पढ़ें: अफगानिस्तान: महिला मंत्रालय में महिलाओं को जाने की इजाजत नहीं, यहां सिर्फ पुरुष काम कर सकेंगे

अंतरिक्ष यान को उतरते हुए दिखाया

सरकारी प्रसारक सीसीटीवी ने गोबी रेगिस्तान में अंतरिक्ष यान को उतरते हुए दिखाया। इस मिशन में शेनझोउ-12 को 5 मुख्य उपलब्धि प्राप्त हुई हैं। यह पहली बार है कि चीनी मानवयुक्त अंतरिक्षयान ने ऑटोनॉमस रैपिड मिलन और डॉकिंग पूरा किया।

शेनझोउ-12 ने अपनी कक्षा में प्रवेश करके सुचारू रूप से ऑन-ट्रैक स्थिति सेटिंग को पूरा किया। बीजिंग के समय के अनुसार 17 जून को दोपहर बाद तीन बजकर 54 मिनट पर ऑटोनॉमस रैपिड मिलन और डॉकिंग मोड को अपनाकर थ्येन-ह मुख्य केबिन के साथ सफलतापूर्वक डॉक किया गया।

सारी प्रक्रिया लगभग साढ़े छह घंटे चली

चीन द्वारा अनुसंधित एवं विकसित चिप और प्रणाली की मदद से डॉकिंग की सारी प्रक्रिया लगभग साढ़े छह घंटे चली। यह मौक है कि चीनी अंतरिक्ष यात्री अंतरिक्ष में करीब तीन माह के लिए काम करते हैं। इन तीन माह में दैनिक प्रबंधन,केबिन के बाहर कार्रवाई, संबंधित काम और अंतरिक्ष प्रयोग आदि चार पक्षों के बारे में वे संबंधित मिशन पूरा कर चुके हैं।

इसके साथ यह पहली बार होगा कि चीनी मानवयुक्त अंतरिक्षयान में बहु-ऊंचाई होने वाले कक्षा से पृथ्वी में वापसी की क्षमता रखती है। इसके साथ यह पहली बार है कि चीनी मानवयुक्त अंतरिक्षयान डोंगफेंग लैंडिंग क्षेत्र में लैंडिंग करेगा। लैडिंग के दौरान अंतरिक्ष यात्रियों की सुरक्षा के लिए वे भूमि और वायु के लिए कई आपातकालीन उपाय उठाएंगे।

Home / world / Asia / चीन का सबसे लंबा स्पेस मिशन 90 दिन में हुआ पूरा, पृथ्वी पर लौटे अंतरिक्ष यात्री

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.