मंगल ग्रह पर पहुंचा चीन का स्पेसक्राफ्ट, पैराशूट की मदद से Zhurong रोवर ने किया लैंड

लैंडर और रोवर के साथ कैप्सूल मंगल के वायुमंडल को पार कर सतह पर जा पहुंचा।

<p>zhurong rover</p>
बीजिंग। चीन (China) के स्पेसक्राफ्ट ने पहली बार मंगल ग्रह तक पहुंचने में सफलता हासिल की है। Tianwen-1 मिशन के जरिए चीन ने एक ही बार में लाल ग्रह पर अपना रोवर भी उतार दिया है। लैंडर और रोवर के साथ कैप्सूल मंगल के वायुमंडल को पार कर सतह पर जा पहुंचा। इसके साथ ही अमरीका के बाद चीन मंगल पर यान उतारने वाला पहला देश बन गया है। इसकी जानकारी शनिवार को चाइना नेशनल स्पेस एडमिनिस्ट्रेशन (CNSA) ने दी।
यह भी पढ़ें

भारत में बेकाबू कोरोना को लेकर डब्ल्यूएचओ चिंतित, कहा-दुनिया के लिए घातक है महामारी का दूसरा साल

सात मिनट में लैंड हुआ

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार लैंडर का शनिवार को उतरा। लैंडर रोवर झुरॉन्ग (Zhurong) पैराशूट की मदद से नीचे उतरा और वायुमंडल से सात मिनट में लैंड हुआ। यह मंगल के यूटोपिया प्लैनीशिया (Utopia Planitia) पर उतरा है। चीन के रोवर में 6 पहिए हैं और यह सौर ऊर्जा से चल सकता है। इसका वजन करीब 240 किलो है। यहां पर रहकर रोवर मंगल की चट्टानों के सैंपल एकत्र करेगा। इसके साथ उन पर शोध करेगा। यह करीब 3 माह तक काम करेगा।
पांच सफल उड़ानें पूरी करी

Tianwen-1 फरवरी में मंगल की कक्षा में पहुंच पाया था। 18 फरवरी को ही अमरीकी स्पेस एजेंसी NASA का Perseverance रोवर भी मंगल पर लैंड हुआ था। उसने वहां पर अपना काम भी शुरू कर दिया है। NASA ने एक हेलिकॉप्टर Ingenuity भी भेजा है, जिसने अपनी पांच सफल उड़ानें पूरी करी हैं। इन दोनों देशों के साथ इस वर्ष संयुक्त अरब अमीरात का स्पेसक्राफ्ट Hope ने भी मंगल कक्षा में पहुंचने में सफलता हासिल की थी। ये मंगल की कक्षा में चक्कर काटेगा और उसका एक मैप तैयार करेगा।
यह भी पढ़ें

रूस ने अमरीकी सोशल मीडिया कंपनियों पर कसा शिकंजा, संसद में पेश किया बिल

Tianwen-1 के लैंडिंग से पहले उसके ऑर्बिटर ने कई तस्वीरें भेजी है। एक वीडियो तियानवेन-1 के स्मॉल इंजिनियरिंग सर्वे सब-सिस्टम कैमरे से लिया गया था। इस दौरान मंगल की सतह पर मौजूद गड्ढे (Crater) भी दिखाई दिए। वहीं दूसरे वीडियो में तियानवेन-1 के ट्रैकिंग ऐंटेना के मॉनिटरिंग कैमरा से भी तस्वीरें सामने आईं। इंजिनियरिंग सर्वे सब-सिस्टम में कई छोटे मॉनिटरिंग कैमरे लगे हैं।
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.