चीन के शिंजियांग प्रांत में मस्जिद को छिपाने की कोशिश, ऊंची दीवारों से ढंका

शिंजियांग प्रांत के क्वीरा शहर के प्रशासन ने जियामन मस्जिद के चारो तरफ बनी दीवारों पर कम्युनिस्ट पार्टी के नारे लिखे गए।

<p>china flag</p>
नई दिल्ली। पश्चिमी चीन के शिंजियांग में मुस्लिम समुदाय पर चीन के अत्याचार जारी हैं। यहां पर ड्रैगन अमानवीय हरकते कर रहा है। इस बार चीन ने एक मस्जिद को निशाना बनाया है।
शिंजियांग प्रांत के क्वीरा शहर के प्रशासन ने जियामन मस्जिद को एक ऊंची दीवारों के पीछे ढंक दिया है। ऊंची दीवार पर कम्युनिस्ट पार्टी के नारे लिखे गए हैं, ताकि वहां से गुजरने वाले पयर्टकों को इस धार्मिक स्थान का पता न चल सके और उसकी पहचान छिपाई जा सके।
यह भी पढ़ें

रूस ने अमरीकी सोशल मीडिया कंपनियों पर कसा शिकंजा, संसद में पेश किया बिल

हालांकि चीन सरकार ने इसे ग्रामीण शहरों के सौंदर्यीकरण को लेकर कई गई कवायद करार दिया है। चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता हुआ चुनयिंग ने बुधवार को ये माना है कि कुछ मस्जिदों को ध्वस्त किया गया है, वहीं अन्य को अपग्रेड करा जा रहा है। यह कवायद ग्रामीण विकास के तहत हो रहा है। मगर मुस्लिम अपनी नमाज घर पर या मस्जिदों में पढ़ सकते हैं।
इससे पहले चीन हजारों मस्जिदों को ध्वस्त कर चुका है। यहां तक कि एक मस्जिद को सार्वजनिक शौचालय तक बनाने की बात सामने आई है। बनाने के लिए ढहा दिया गया था, जिसकी पूरे विश्व में आलोचना की गई थी।
विदेशी मीडिया ने खोली पोल

अप्रैल के अंत में मशहूर जियामिन मस्जिद के हालात के बारे में जानने के लिए विदेशी मीडिया की एक टीम यहां पर पहुंची थी। इस टीम के अनुसार दो उइगर मुस्लिम महिलाएं लंबे समय से इस धार्मिक स्थल में बैठीं पाई गईं। यह सर्विलांस कैमरों की नजर में आई थीं।
मीडिया टीम के वहां पहुंचने पर यहां चार सादी वर्दी वाले पहुंचे और नजदीकी आवासीय भवनों के गेट को बंद कर दिया गया। एक आदमी ने वहां मस्जिद होने पर सवाल किया। तो जवाब मिला कि यह पर कोई मस्जिद नहीं थी। साथ ही वर्दी वालों ने फोटो लेने से मना कर दिया और इसे गैरकानूनी बताया।
यह भी पढ़ें

अमरीकी राष्ट्रपति का ऐलान, पूरी तरह से वैक्सीनेट हो चुके लोगों को मास्क लगाने की जरूरत नहीं

नीले रंग का बड़ा धातु का बॉक्स दिखाई दिया

गौरतलब है कि 2019 में गूगल पर मौजूद सैटेलाइट इमेज से स्पष्ट दिखने वाली मस्जिद के चारों कोनों पर मीनारें अब गायब हो चुकी हैं। मस्जिद के मध्य गुंबद की जगह अब एक यहां पर एक नीले रंग का बड़ा सा धातु का बॉक्स दिखाई देता है। सैटेलाइट इमेज में यह एक मस्जिद की तरह दिखाई देती है।
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.