श्रीलंका में बुर्के पर लगेगा प्रतिबंध, एक हजार से अधिक इस्लामिक स्कूल होंगे बंद, जानिए किन-किन देशों में बैन है बुर्का

HIGHLIGHTS

Ban On Burqa: श्रीलंका के पब्लिक सिक्योरिटी के मंत्री सरत विरासेकेरा ( Sarath Weerasekera ) ने बताया कि एक पेपर पर हस्ताक्षर किए गए हैं, जिसमें मुस्लिम महिलाओं के बुर्का पहनने पर प्रतिबंध लगाने की मंजूरी दी गई है।
इसके अलावा राष्ट्रीय सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए देश के एक हजार से अधक इस्लामिक स्कूलों को बंद किया जाएगा।

<p>Ban on Burqa in Sri Lanka, more than one thousand Islamic schools will be closed</p>

कोलंबो। लोकतांत्रिक देशों में नागरिकों को अपनी पसंद के अनुरूप खाने-पीने, पहनने या घूमने-फिरने की स्वतंत्रता होती है। लेकिन कुछ देशों में खास कर इस्लामिक देशों में शरिया कानून के तहत प्रशासन का संचालन किया जाता है, ऐसे में कई चीजों पर बाकी देशों के मुकाबले प्रतिबंध होता है।

हालांकि, महिलाओं के बुर्का पहनने को लेकर लोकतांत्रिक व गैरलोकलांत्रिक देशों में समय-समय पर अलग-अलग तरह के कानून बनाए जाते रहे हैं और प्रतिबंध भी लगाया जाता रहा है। कुछ दिन पहले स्वीटजरलैंड में बुर्का पहनने पर प्रतिबंध लगाया गया था और अब श्रीलंका में बैन करने की तैयारी की जा रही है। इतना ही नहीं श्रीलंका में 1 हजार से अधिक इस्लामिक स्कूलों को भी बंद करने पर भी निर्णय लिया जा रहा है।

यह भी पढ़ें
-

स्विट्जरलैंड में बुर्का पहनने पर लगा प्रतिबंध, जानिए किन-किन देशों में है बैन

शनिवार को एक मंत्री ने जानकारी देते हुए ये कहा कि देश में बुर्का पहनने पर प्रतिबंध लगाया जाएगा और एक हजार से अधिक इस्लामिक स्कूलों को भी बंद किया जाएगा।

2019 में अस्थायी तौर पर लगाया गया था प्रतिबंध

माना जा रहा है कि सरकार के इस कदम से यहां के इस्लामिक समुदाय के लोगों पर काफी प्रभाव पड़ेगा। मीडिया से बात करते हुए पब्लिक सिक्योरिटी के मंत्री सरत विरासेकेरा ( Sarath Weerasekera ) ने बताया कि शुक्रवार को इस संबंध में एक पेपर पर हस्ताक्षर किए गए हैं, जिसमें मुस्लिम महिलाओं के बुर्का पहनने पर प्रतिबंध लगाने की मंजूरी दी गई है। उन्होंने कहा कि यह फैसला राष्ट्रीय सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लिया गया है।

मंत्री सरत विरासेकेरा ने कहा कि हमारे शुरुआती दिनों में मुस्लिम महिलाएं व लड़कियां बुर्का नहीं पहनती थीं। लेकिन अब बहुतायत में देखने को मिल रहा है, जो कि धार्मिक अतिवाद का प्रतीक है। इसलिए इसे निश्चित तौर पर बंद कर देंगे।

आपको बता दें कि 2019 में श्रीलंका में चर्च और होटलों को निशाना बनाते हुए किए गए सीरियल धमाके में 250 से अधिक लोगों की जान गई थी। इसके बाद से जांच में इस्लामिक आतंकवाद से तार जुड़े होने के सबूत मिले थे। तब सरकार ने एक बड़ा फैसला लेते हुए अस्थायी तौर पर बुर्का पहनने पर प्रतिबंध लगा दिया था।

https://www.dailymotion.com/embed/video/x7zwykd

इन देशों में बुर्के पर है प्रतिबंध

आपको बता दें कि बुर्के पर प्रतिबंध लगाने वाला स्विट्जरलैंड दुनिया का पहला मुल्‍क नहीं है। इससे पहले कई देशों ने अपने यहां बुर्के पर प्रतिबंध लगा रखा है। कई यूरोपीय देशों में बुर्के को लेकर सख्त नियम हैं। नियम का उल्लंघन करने पर जुर्माना और जेल की सजा का भी प्रावधान है। आइए जानते हैं कि किन-किन देशों में बुर्के पर प्रतिबंध है..

फ्रांस :- आपको बता दें कि फ्रांस में सार्वजनिक स्थानों पर बुर्का पहहने पर 2011 में बैन लगाया गया था। मुस्लिम महिलाओं के बुर्के पहहने पर प्रतिबंध लगाने वाला फ्रांस पहला यूरोपीय देश है। फ्रांस में बुर्का पहनने पर जुर्माना भी लगाया गया है और जबरन बुर्का पहनाने वालो करो दोषी माना गया है। कानून का उल्लंघन करने वालों पर 30 हजार यूरो (2.60 लाख रुपये) का जुर्माना हो सकता है। बता दें कि फ्रांस ने इससे पहले 2004 में धार्मिक चिन्ह पहनकर स्कूल जाने पर रोक लगा दी थी।

इटली :- यूरोपीय देश इटली में भी बुर्का पहनने पर प्रतिबंध है। हालांकि, यह प्रतिबंध राष्‍ट्रीय स्‍तर पर नहीं है। इटली के नोवारा में बुर्के पर प्रतिबंध लगाया गया है। यहां पर यदि कोई नियम का उल्लंघन करता है यानी कि इटली में बुर्के पहनने पर किसी तरह की सजा का कोई प्रावधान नहीं है।

यह भी पढ़ें
-

तस्लीमा के ‘बुर्के में देख होती घुटन’ पर रहमान की बेटी का जवाब, फोटो शेयर कर कहा- फैमिली के साथ ‘घुटन’ से दूर

स्पेन :- स्‍पेन के कई जिलों में बुर्के और नकाब पहनने पर प्रतिबंध है। सुप्रीम कोर्ट ने कई राज्यों में प्रतिबंध पर रोक लगा दी है। कोर्ट ने कहा है कि बुर्का पहनने पर बैन लगाना धार्मिक आजादी का उल्‍लंघन है। हालांकि, यूरोपीय मानवाधिकार कोर्ट ने बुर्के पर बैन को मानवाधिकार का उल्‍लंघन नहीं माना है।

डेनमार्क :- यूरोपीय देश डेनमार्क में सार्वजनिक स्थानों पर बुर्का पहनने पर कानूनी रोक है। नियम का उल्लंघन करने पर 157 डॉलर (11.5 हजार रुपये) जुर्माने का प्रावधान है।

जर्मनी :- यूरोपीय देश जर्मनी में भी बुर्के पर प्रतिबंध है। सरकार ने 2017 में बुर्के और नकाब पहनने पर रोक लगा दी थी। इस नियम के तहत, सरकारी नौकरियों और सेना में शामिल महिलाएं बुर्का नहीं पहन सकती हैं। इसके अलावा ड्राइविंग के दौरान भी बुर्का पहनने पर रोक है। जर्मनी की एएफडी पार्टी बुर्के पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगाने की मांग कर रही है।

बेल्जियम :- बेल्जिम में भी सार्वजनिक स्थानों पर बुर्का पहनने पर रोक है। 2011 में बेल्जियम सरकार ने बुर्के पर बैन लगाया था। यदि कोई महिला इस कानून का उल्लंघन करते हुए पकड़ी जाती है तो उसे सात दिन जेल की सजा या 1300 यूरो (1.13 लाख रुपये) जुर्माना हो सकता है।

हॉलैंड :- 2015 में हॉलैंड सरकार ने बुर्के और नकाब पर प्रतिबंध लगा दिया था। हालांकि यह प्रतिबंध सिर्फ स्‍कूलों, अस्‍पतालों एवं सार्वजनिक परिवहन तक ही सीमित है।

इटली :- यूरोपीय देश इटली में भी बुर्का पहनने पर प्रतिबंध है। हालांकि, यह प्रतिबंध राष्‍ट्रीय स्‍तर पर नहीं है। इटली के नोवारा में बुर्के पर प्रतिबंध लगाया गया है। यहां पर यदि कोई नियम का उल्लंघन करता है यानी कि इटली में बुर्के पहनने पर किसी तरह की सजा का कोई प्रावधान नहीं है।

आपको बता दें इन देशों के अलावा भी कई देश हैं जहां पर बुर्का या हिजाब या नकाब पहनना बैन है। इनमें चीन, ऑस्ट्रीया, नीदरलैंड आदि देश शामिल हैं।

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.