अशोकनगर

भीषण आग : 2 गांवों की 1300 बीघा जमीन जलकर खाक, 31 लाख रुपए का नुकसान

गेहूं की तैयार फसल आग की पेट में आने से बर्बाद।

अशोकनगरMar 31, 2021 / 10:35 pm

Faiz

भीषण आग : 2 गांवों की 1300 बीघा जमीन जलकर खाक, 31 लाख रुपए का नुकसान

अशोकनगर/ मध्य प्रदेश के अशोकनगर जिले के मुंगावली के बिल्हेरू गांव में गेहूं की खड़ी फसल में लगी आग ने आसपास के एक अन्य गावों की फसल को अपनी चपेट में ले लिया। बताया जा रहा है कि, आग से इन दोनों गांवों की 1300 बीघा से अधिक की फसल जलकर खाक हो गई।

 

पढ़ें ये खास खबर- शादी के बाद दूसरी लड़की से प्यार में नहीं हो सका सफल, तो उठाया खोफनाक कदम, मौत

 

देखें खबर से संबंधित वीडियो…

https://www.dailymotion.com/embed/video/x80bens

एक खेत से फैली दो गांवों के खेतों में आग

बता दें कि, मुंगावली के बिल्हेरु गांव के खेत में सबसे पहले आग लगी थी। जिसने यहां से फैलकर नजदीक के कांकर गांव की गेहूं की फसल को भी जलाकर खाक कर दिया। आग लगने की सूचना मिलते ही मौके पर फायर ब्रिगेड की भी तीन गाड़ियां पहुंच गई। जबकि, दोनों गांवों के लगभग सभी किसान करीब 70 ट्रेक्टरों की मदद से पहले ही आग बुझाने में जुटे हुए थे।

 

बांधवगढ़ में आग का तांडव, चार दिन से धधक रहा जंगल

[typography_font:14pt;” >आग की चपेट में आया बुझाने में जुटा एक ट्रेक्टर

बताया जा रहा है कि, जिस दौरान खेतों में आग लगी, तब तेज गर्म हवा भी चल रही थी, जिस कारण आग बहुत तेजी से एक स्थान से दूसरे स्थान को चपेट में ले रही थी। इस दौरान ग्रामीण अपने ट्रेक्टरों की मदद से आग बुझाने का प्रयास कर रहे थे। किसान एक खेत में अपने ट्रेक्टर से आग बुझा रहा था। तभी अचानक आसपास की फसल ने आग पकड़ ली। जैसे तेसे किसान ने ट्रेक्टर से कूदकर खुद को तो बचा लिया, लेकिन आग की चपेट में आने से किसान का ट्रेक्टर जलकर खाक हो गया। बताया जा रहा है कि, अपने ट्रेक्टर को बचाने की जद्दोजहद में किसान भी आग में झुलस गया।

 

पढ़ें ये खास खबर- जरुरी खबर : एक अप्रैल से बदल जाएंगे आईटीआर के कई नियम, जानिए क्या होंगे बदलाव


31 लाख रुपए से ज्यादा की फसल बर्बाद

बताया जा रहा है कि, आग की चपेट में आने से कुठ ही समय के भीतर दो गावों के किसानों की 1300 अधिक गेहूं की तैयार फसल जलकर राख हो गई है। वहीं, जानकारों की मानें तो, फसल जलने से किसानों का करीब 31 लाख रुपए का नुकसान हुआ है। वहीं, अपने जले हुए खेतों को देखकर किसान बिलख-बिलख कर रो रहे हैं। क्योंकि, इस सभी की आजीविका सिर्फ खेती पर ही निर्भर है।

Home / Ashoknagar / भीषण आग : 2 गांवों की 1300 बीघा जमीन जलकर खाक, 31 लाख रुपए का नुकसान

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.