Smriti Irani Home in Amethi : अमेठी में सांसद का बनेगा आलीशान मकान, अभिजीत मुहूर्त में स्मृति के बेटे ने किया भूमि पूजन

Smriti Irani Home in Amethi : दिल्ली से आये पंडित राजेन्द्र प्रसाद पांडेय के साथ स्थानीय पुरोहितों ने धार्मिक रीति-रिवाज व मंत्रोचार के अमेठी में स्मृति ईरानी के आवास का कराया भूमि पूजन

अमेठी. Smriti Irani Home in Amethi : जनपद मुख्यालय से तीन किलोमीटर की दूरी पर गौरीगंज ब्लॉक के मेदन मवई में केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी का आशियाना बनेगा। गुरुवार को अभिजीत मुहूर्त में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भूमि पूजन का धार्मिक अनुष्ठान संपन्न हुआ। सांसद के बेटे जोहर ईरानी ने बेहद सादगी के साथ भूमि पूजन के बाद आवास की आधारशिला रखी। दिल्ली से आये पंडित राजेन्द्र प्रसाद पांडेय के साथ स्थानीय पुरोहितों ने धार्मिक रीति-रिवाज व मंत्रोचार के साथ पूजन कराया। लगभग एक घंटे तक पूजन विधि विधान के साथ चला। इसके बाद जोहर ईरानी ने सभी फलाहार कराकर पुरोहितों से आशीर्वाद लिया।
अब ‘दीदी’ से मिलने दूर नहीं जाना होगा
अमेठी के भाजपा जिला अध्यक्ष दुर्गेश त्रिपाठी ने बताया कि दीदी स्मृति ईरानी का अमेठी के लोगों से परिवारिक लगाव बन गया है। उसी के क्रम में आज अमेठी में उनके आवास की आधारशिला रखी गई। उनका आवास जल्द ही बनकर तैयार हो जाएगा। अब अमेठी वासियों को दीदी से मिलने दूर नहीं जाना पड़ेगा।
यह भी पढ़ें

माया की राह पर योगी, चिकित्सा संस्थानों में भी जातिगत राजनीति



Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.